अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

पहाड़ों पर बर्फ ने फिर बढ़ाई मैदानी इलाकों में ठंड, यूपी में बारिश के आसार

पहाड़ों पर बर्फ ने फिर बढ़ाई मैदानी इलाकों में ठंड, यूपी में बारिश के आसार   फरवरी के जाते-जाते देश के मैदानी इलाकों में मौसम सामान्य होने लगा है। लेकिन पहाड़ों पर देर से हुई बर्फबारी ने सुबह और रात में यहां ठंड बढ़ाने का काम किया है। उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में भारी बारिश

पहाड़ों पर बर्फ ने फिर बढ़ाई मैदानी इलाकों में ठंड, यूपी में बारिश के आसार

Article Advertisement

पहाड़ों पर बर्फ ने फिर बढ़ाई मैदानी इलाकों में ठंड, यूपी में बारिश के आसार   फरवरी के जाते-जाते देश के मैदानी इलाकों में मौसम सामान्य होने लगा है। लेकिन पहाड़ों पर देर से हुई बर्फबारी ने सुबह और रात में यहां ठंड बढ़ाने का काम किया है।

Article Advertisement

उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में आने वाले दिनों में भारी बारिश की संभावना जताई गई है। पढ़िए आईएमडी के अनुसार मौसम कैसा रह सकता है। जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश जैसे पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी तेज होने से मैदानी इलाकों में ठंड का दौर फिर से लौट आया है। उत्तर प्रदेश, दिल्ली जैसे प्रदेशों में दिन के समय तो चटक धूप देखने को मिल रही है लेकिन सुबह और रात में लोगों को ठिठुरना पड़ रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के पूर्वानुमान के अनुसार 28 फरवरी तक उत्तर प्रदेश के कई हिस्सों में तेज बारिश के साथ ओले गिरने की संभावना है। 26 और 27 फरवरी को भी हल्की बारिश हो सकती है, जिससे मौसम ठंडा होगा।   कहीं हुई बारिश तो कहीं गिरे ओले आईएमडी के अनुसार आने वाला पूरे सप्ताह के दौरान उत्तर प्रदेश समेत मध्य भारत के विभिन्न हिस्सों में बारिश का दौर जारी रहेगा। बीते कुछ दिनों में भी देश के कई हिस्सों में वर्षा हुई है। छत्तीसगढ़ में कई जगहों पर ओले गिरे। ओडिशा में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हुई। अरुणाचल प्रदेश के कुछ स्थानों, जम्मू-कश्मीर, मुजफ्फराबाद, गिलगित बाल्टिस्तान, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश या बर्फबारी देखने को मिली। इन इलाकों में आने वाले दिनों में भी मौसम ऐसा ही रहने की उम्मीद है।   आने वाले दिनों में ऐसा रहेगा मौसम पूर्वी मध्य प्रदेश में 26 से 28 फरवरी के दौरान गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई गई है। पश्चिमी मध्य प्रदेश में 27 फरवरी को, विदर्भ में 26 व 27 फरवरी को और छत्तीसगढ़ में 26 फरवरी को मौसम ऐसा ही रहने की संभावना है। आईएमडी के पूर्वानुमान के अनुसार मध्य भारत के विभिन्न हिस्सों में 26 और 27 फरवरी को गरज के बारिश होने और ओले गिरने की संभावना है। इस दौरान बिजली गिरने की घटनाएं भी देखने को मिल सकती हैं। उत्तर प्रदेश में 1 से 3 मार्च तक विभिन्न हिस्सों में तेज बारिश हो सकती है।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read