गर्दन काटने से मन नहीं भरा, मुंह दबाकर 23 वार किए; देखिए कैसे साजिद ने दोनों बच्चे तड़पा-तड़पा कर मारे?
बदायूं में मारे गए दोनों बच्चों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है, जिसके खुलासे पढ़कर रौंगटे खड़े हो जाएंगे।
डॉक्टरों ने मीडिया के सामने खुलकर बताया कि साजिद ने बच्चों को कितनी बेरहमी से मारा?
वहीं साजिद की मां ने बयान दिया है।
उसने एनकाउंट को सही ठहराया, लेकिन एनकाउंटर की जांच भी होगी।
उत्तर प्रदेश के बदायूं (Badaun) में एक शख्स की हैवानियत का शिकार हुए बच्चों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई, जिसमें हुए खुलासे पढ़कर कलेजा मुंह को आ जाएगा।
डॉक्टरों का कहना है कि बच्चों की लाशें देखकर पोस्टमार्टम करने वाले स्टाफ कर्मी को भी उल्टियां लग गईं।
शवों की हालत देखकर अंदाजा हो गया था कि कितनी बेरहमी से और तड़पा-तड़पा कर बच्चों को मारा गया।
दोनों बच्चों के शरीर पर 20 से ज्यादा घाव मिले हैं।
उनकी गर्दन बेहद निर्दयता से काटी गई।
उस्तरे से वार करते समय बच्चों का मुंह भी दबाया गया था।
दोनों बच्चों के सीने, कमर और हाथों में घाव के निशान हैं।
हाथों पर घाव देखकर लगता है कि बच्चों ने खुद को बचाने के लिए हाथ आगे किए होंगे।
अहान के शरीर पर 9 घाव मिले।
आयुष की बॉडी पर 14 वार किए गए थे।
दोनों बच्चों ने 10 से 15 मिनट के अंदर ही दम तोड़ दिया था।
बच्चों और हत्यारे के शव परिजनों को दिए गए SSP आलोक प्रियदर्शी के अनुसार, दोनों बच्चों के शव परिजनों के सौंप दिए गए हैं।
परिजनों ने आज सुबह कछला घाट पर दोनों का अंतिम संस्कार कर दिया।
हत्यारे साजिद को 3 गोलियां लगी थीं।
परिजनों ने सखानू में उसे भी सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।
साजिद के पिता और चाचा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
साजिद की मां ने पुलिस को दिए बयान में एनकाउंटर को सही ठहराया।
उसने कहा कि जैसा किया वैसा भरा।
साजिद ने इतनी घिनौनी वारदात अंजाम दी, उसकी सजा मौत ही दी।
दूसरी ओर, पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दूसरे आरोपी जावेद पर 25 हजार का इनाम रख दिया है।
अभी तक उसकी लोकेशन बरेली में मिली है, जहां छापेमारी जारी है।
साजिद का एनकाउंटर करने पर पुलिस पर भी सवाल उठ रहे हैं।
जिला मजिस्ट्रेट बदायूं मनोज कुमार सिंह ने साजिद के एनकाउंटर की मजिस्ट्रेट जांच करने और 15 दिन में रिपोर्ट सबमिट करने का आदेश दिया है।
Article Advertisement
Crime
गर्दन काटने से मन नहीं भरा, मुंह दबाकर 23 वार किए; देखिए कैसे साजिद ने दोनों बच्चे तड़पा-तड़पा कर मारे?
गर्दन काटने से मन नहीं भरा, मुंह दबाकर 23 वार किए; देखिए कैसे साजिद ने दोनों बच्चे तड़पा-तड़पा कर मारे? बदायूं में मारे गए दोनों बच्चों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है, जिसके खुलासे पढ़कर रौंगटे खड़े हो जाएंगे। डॉक्टरों ने मीडिया के सामने खुलकर बताया कि साजिद ने बच्चों को कितनी बेरहमी से मारा? वह

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
