वोट दोगे तो मिलेगा फंड..ये क्या बोल गए अजित पवार, चुनाव आयोग तक पहुंचा मामला महाराष्ट्र के पुणे में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे एनसीपी प्रमुख अजीत पवार ने हैरान कर देने वाला बयान दिया है।
उन्होंने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग वोट दोगे तो फंड भी मिलेगा।
इस बयान के बाद वे मुश्किल में फंस सकते हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रथम चरण का मतदान 19 अप्रैल को होगा।
प्रचार का शोरगुल थम गया है।
पहले चरण में महाराष्ट्र की 5 सीटों पर वोट डाले जाएंगे।
इस बीच एनसीपी प्रमुख अजीत पवार के बयान ने प्रदेश की सियासत में खलबली मचा दी है।
उन्होंने पुणे के इंदापुर में मेडिकल फील्ड और व्यापारियों के समुह को संबोधित करते हुए कहा कि जो फंड लगेगा वो मैं दे दूंगा।
उसके लिए मैं सहयोग करूंगा, लेकिन जिस तरह मैं फंड दूंगा उसके लिए वोट के समय मशीन में घड़ी के निशान पर टका टक बटन दबाना।
क्योंकि ऐसे में फंड देना अच्छा लगता है… नहीं तो बुरा लगता है।
इस बयान के बाद अजीत पवार की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।
क्योंकि विपक्षी नेता उनके इस बयान को आचार संहिता का उल्लंघन बता चुनाव आयोग पहुंचे हैं।
उन्होंने अजीत के बयान पर आपत्ति दर्ज कराई हैं।
वीडियो में अजीत कह रहे हैं कि जो फंड लगेेगा मैं दे दूंगा।
उसके लिए मैं सहयोग करूंगा लेकिन जिस तरह फंड दूंगा उस तरह आप लोग भी मशीन में घड़ी का बटन दबाना टका-टका-टका-टका…ऐसे में फंड देना अच्छा लगता है… नहीं तो बुरा लगता है।
बारामती में ननद-भाभी के बीच होगा मुकाबला बता दें कि महाराष्ट्र की बारामती सीट पर अजीत पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार और शरद पवार की बेटी सुप्रिया सुले आमने-सामने हैं।
सुप्रिया इस सीट से वर्तमान सांसद हैं।
वहीं सुनेत्रा रिश्ते में उनकी भाभी हैं।
गौरतलब है कि अजीत पवार की अगुवाई वाली पार्टी एनसीपी बीजेपी के साथ एनडीए गठबंधन में साझेदार है।
वहीं शरद पवार की अगुवाई वाली एनसीपी शरद पवार इंडिया गठबंधन का हिस्सा है।
Article Advertisement
Business
वोट दोगे तो मिलेगा फंड..ये क्या बोल गए अजित पवार, चुनाव आयोग तक पहुंचा मामला
वोट दोगे तो मिलेगा फंड..ये क्या बोल गए अजित पवार, चुनाव आयोग तक पहुंचा मामला महाराष्ट्र के पुणे में जनसभा को संबोधित करने पहुंचे एनसीपी प्रमुख अजीत पवार ने हैरान कर देने वाला बयान दिया है। उन्होंने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग वोट दोगे तो फंड भी मिलेगा। इस बयान के बाद वे मुश्किल

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Business
Starbucks भारत में खोलेगा बड़ा Technology Hub, Chennai में करीब 800 टेक प्रोफेशनल्स की होगी भर्ती

Business
Tata Sons में बड़ा बोर्डरूम विवाद, Noel Tata ने N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति पर उठाए कानूनी सवाल

Business
कच्चा तेल $100 के करीब: क्या भारत में फिर महंगा होगा Petrol-Diesel? US-Iran हमलों से बढ़ा खतरा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
