UPSC की तैयारी के नाम पर दोस्तों ने दिया धोखा, बाबा संग मिलकर लूटे जेवर फिर किया दुष्कर्म Bhopal Piplani UPSC Girl Rape Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।
UPSC की तैयारी करने वाली छात्रा के साथ दो दोस्तों ने किसी बाबा के साथ मिलकर ठगी और दुष्कर्म जैसी घटना को अंजाम दिया है।
सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा अपने ही दोस्तों के जाल में फंस गई।
दो दोस्तों ने चकमा देकर छात्रा को बाबा से मिलवाया और फिर जेवर लूटकर उसे अपनी हवस का शिकार बना लिया।
छात्रा ने मामले की शिकायत पुलिस से की है।
बाबा से करवाई मुलाकात दरअसल ये मामला मध्य प्रदेश के पिपलानी का है।
जहां एक छात्रा इंजीनियरिंग करने के बाद सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करना चाहती थी।
छात्रा ने अपने दो दोस्तों अभिषेक और अमन से मदद मांगी।
मदद के नाम पर दोनों दोस्तों ने छात्रा को एक बाबा से मिलवाया।
बाबा ने आश्वसन दिलवाया कि अगर वो छात्रा उनकी बात मानेगी तो UPSC की परीक्षा जल्द पास कर लेगी।
पूजा के बहाने मांगे जेवरात बाबा के साथ मिलकर दोनों दोस्तों ने छात्रा से पूजा-पाठ करवाया।
इस दौरान छात्रा के पास मौजूद सारे जेवरात ठग लिए गए।
पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार अभिषेक, अमन और बाबा ने मिलकर छात्रा के खिलाफ साजिश रची थी।
दोस्त ने किया दुष्कर्म हालांकि ठगी का ये सिलसिला यहीं नहीं रुका।
छात्रा की मानें तो बाबा ने युवती से कहा कि UPSC पास करने के लिए उसे अभिषेक के साथ शारीरिक संबंध बनाना होगा और अपने सारे जेवर उसे सौंपने होंगे।
छात्रा का कहना है कि उसके साथ दुष्कर्म किया गया।
ऐसे में छात्रा ने पुलिस का दरवाजा खटखटाया है।
तीनों आरोपी फरार भोपाल के पिपलानी पुलिस स्टेशन में बलात्कार समेत धोखाधड़ी के तहत मामला दर्द कर लिया है।
पुलिस का कहना है कि घटना के बाद से तीनों आरोपी फरार हैं और पुलिस उनकी पूछताछ में जुटी है।
वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Article Advertisement
Education
UPSC की तैयारी के नाम पर दोस्तों ने दिया धोखा, बाबा संग मिलकर लूटे जेवर फिर किया दुष्कर्म
UPSC की तैयारी के नाम पर दोस्तों ने दिया धोखा, बाबा संग मिलकर लूटे जेवर फिर किया दुष्कर्म Bhopal Piplani UPSC Girl Rape Case: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। UPSC की तैयारी करने वाली छात्रा के साथ दो दोस्तों ने किसी बाबा के साथ मिलकर ठगी और दुष्कर्म जैसी घटना क

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
