अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

6 लोगों की मौत, खून से सनी कार; दर्शन करने गणेश मंदिर जा रहा था परिवार

6 लोगों की मौत, खून से सनी कार; दर्शन करने गणेश मंदिर जा रहा था परिवार दर्शन करने निकला राजस्थान का एक परिवार हादसे का शिकार हो गया है। 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई। टक्कर लगते ही श्रद्धालुओं की कार पलट गई, जो इस तरह डैमेज हुई कि कार काटकर शव निकालने पड़े। दर्शन करने के लिए निकला परिवार हादसे का शिक

6 लोगों की मौत, खून से सनी कार; दर्शन करने गणेश मंदिर जा रहा था परिवार

Article Advertisement

6 लोगों की मौत, खून से सनी कार; दर्शन करने गणेश मंदिर जा रहा था परिवार दर्शन करने निकला राजस्थान का एक परिवार हादसे का शिकार हो गया है। 6 लोगों की मौके पर मौत हो गई। टक्कर लगते ही श्रद्धालुओं की कार पलट गई, जो इस तरह डैमेज हुई कि कार काटकर शव निकालने पड़े।

Article Advertisement

दर्शन करने के लिए निकला परिवार हादसे का शिकार हो गया। अज्ञात वाहन की जोरदार टक्कर के बाद कार पलटियां खाते हुए बीच सड़क पलट गई। कार बुरी तरह चकनाचूर हो गई और उसमें सवार 6 लोग मारे गए। 2 बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। हादसा राजस्थान के सवाई माधोपुर में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर आज तड़के हुआ। परिवार सीकर का रहने वाला था और रणथंभौर के गणेश मंदिर में दर्शन करने के लिए निकला था कि बौंली (सवाई माधोपुर) थाना क्षेत्र के तहत आने वाले गांव बनास में एक्सीडेंट हो गया। शवों को खून से सनी कार का काटकर निकाला गया। हादसे की जानकारी राहगीरों ने पुलिस को दी बौंली थाना अधिकारी धर्मपाल ने बताया कि हादसे में घायल हुए बच्चों को बौंली के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार देकर जयपुर रेफर कर दिया गया है। मृतकों के नाम अनीता पत्नी मनीष शर्मा, संतोष पत्नी कैलाश शर्मा, कैलाश पुत्र राम अवतार शर्मा, पूनम पत्नी सतीश शर्मा, मनीष पुत्र राम अवतार शर्मा और सतीश शर्मा बताए जा रहे हैं, लेकिन आधिकारिक पुष्टि परिजनों के आने के बाद ही की जाएगी। हादसा सुबह करीब 8 बजे हुए, जिसकी जानकारी राहगीरों ने पुलिस कंट्रोल रूप में दी। हादसे के कारण हाईवे पर जाम लग गया था। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी की तलाश जारी है।    

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read