अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Business

'राष्ट्रीय सुरक्षा की बात आती है तो मोदी सरकार कभी समझौता नहीं करेगी', चीनी सीमा पर हुई झड़पों पर बोले जयशंकर

'राष्ट्रीय सुरक्षा की बात आती है तो मोदी सरकार कभी समझौता नहीं करेगी', चीनी सीमा पर हुई झड़पों पर बोले जयशंकर S Jaishankar: विदेश मंंत्री एस जयशंकर ने एक बार फिर दोहराया कि मोदी सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ कभी समझौता नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि एलएसी पर हमले चीन से मजबूती के साथ मुकाबला लिया है.

'राष्ट्रीय सुरक्षा की बात आती है तो मोदी सरकार कभी समझौता नहीं करेगी', चीनी सीमा पर हुई झड़पों पर बोले जयशंकर

Article Advertisement

'राष्ट्रीय सुरक्षा की बात आती है तो मोदी सरकार कभी समझौता नहीं करेगी', चीनी सीमा पर हुई झड़पों पर बोले जयशंकर S Jaishankar: विदेश मंंत्री एस जयशंकर ने एक बार फिर दोहराया कि मोदी सरकार राष्ट्रीय सुरक्षा के साथ कभी समझौता नहीं करेगी. उन्होंने कहा कि एलएसी पर हमले चीन से मजबूती के साथ मुकाबला लिया है. विदेश मंत्री एस जयशंकर ने शनिवार को भारत चीन के बीच हुई झड़पों पर कहा कि भारत ने एलएसी पर हजारों सैनिकों को तैनात करके चीन का "बहुत मजबूती से मुकाबला" किया है. उन्होंने कहा कि जब राष्ट्रीय सुरक्षा की बात आती है तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार कभी समझौता नहीं करेगी. भुवनेश्वर में एक कार्यक्रम के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर ने चीन के साथ तनाव को रेखांकित करते हुए कहा कि, पिछले चार सालों में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LaC) पर बड़ी संख्या में सैनिक लाकर भारत पर दबाव बनाने की कोशिश की गई है. एलएसी पर तैनात की भारतीय सेना की टुकड़ियां विदेश मंत्री ने कहा कि वास्तविक नियंत्रण रेखा पर भारतीय सेना की हजारों टुकड़ियां मुकाबला करने को तैयार हैं. उन्होंने कहा कि, "हमने इसका बहुत मजबूती से मुकाबला किया है. आज, भारतीय सेना के हजारों सैनिक चीन के साथ एलएसी की रेखा पर तैनाती पर हैं. हम बहुत स्पष्ट हैं; हम वहां हैं, हम मजबूत हैं, और हम तैनात हैं." वहीं भारतीय सशस्त्र बलों की तारीफ करते हुए विदेश मंत्री ने कहा कि हमें परिस्थितियों के अनुसार कोई भी कार्रवाई करनी होगी, हमारे सशस्त्र बल स्वाभाविक रूप से इसके सर्वश्रेष्ठ निर्णायक होंगे. राष्ट्रीय सुरक्षा से समझौता नहीं करेगी मोदी सरकार- विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा कि, जब राष्ट्रीय सुरक्षा की बात आती है, तो मोदी सरकार कभी समझौता नहीं करेगी, यह पाकिस्तान से सीमा पार आतंकवाद हो सकता है, यह चीन से सीमा पर दबाव हो सकता है. यह आतंकवाद हो सकता है जो हमने अतीत में म्यांमार सीमा से किया था इससे पहले कि हमने भूमि सीमा समझौता किया, यहां तक ​​कि बांग्लादेश से भी. विदेश मंत्री ने कहा कि, हम अपने लिए बहुत स्पष्ट हैं, भारत पहले: सुरक्षा पहले. कोई समझौता नहीं है. बता दें कि इस साल की शुरुआत में, विदेश मंत्री जयशंकर ने अपने चीनी समकक्ष से कहा था कि जब तक उन्हें सीमा पर कोई समाधान नहीं मिल जाता, उन्हें दोनों देशों के बीच संबंध सामान्य होने की उम्मीद नहीं करनी चाहिए. विदेश मंत्री ने कहा कि चीन ने 2020 में समझौते का उल्लंघन किया और सैनिकों को एलएसी पर लाया. भारत को अपनी रक्षा बनाए रखनी होगी. उन्होंने कहा कि मैंने अपने चीनी समकक्ष को समझाया है कि जब तक आप सीमा पर कोई समाधान नहीं ढूंढ लेते, अगर सेनाएं आमने-सामने रहेंगी और तनाव रहेगा, तो आपको यह उम्मीद नहीं करनी चाहिए कि बाकी रिश्ते भी सामान्य तरीके से चलते रहेंगे. यह असंभव है. उन्होंने कहा कि ऐसा नहीं है कि आप यहां लड़ सकते हैं और हमारे साथ व्यापार भी कर सकते हैं, आप ऐसा नहीं कर सकते.  

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read