अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

India

एयर इंडिया एक्सप्रेस की हड़ताल खत्म, 25 केबिन क्रू मेंबर्स का टर्मिनेशन रद्द; सभी फ्लाइटें बहाल

एयर इंडिया एक्सप्रेस की हड़ताल खत्म, 25 केबिन क्रू मेंबर्स का टर्मिनेशन रद्द; सभी फ्लाइटें बहाल एयर इंडिया एक्सप्रेस में केबिन क्रू मेंबर्स की स्ट्राइक खत्म हो गई है। प्रबंधन ने बातचीत के बाद सभी निकाले गए कर्मियों को वापस लेने का ऐलान किया है। जिसके बाद सभी कर्मियों ने काम पर लौटने का फैसला किया है

एयर इंडिया एक्सप्रेस की हड़ताल खत्म, 25 केबिन क्रू मेंबर्स का टर्मिनेशन रद्द; सभी फ्लाइटें बहाल

Article Advertisement

एयर इंडिया एक्सप्रेस की हड़ताल खत्म, 25 केबिन क्रू मेंबर्स का टर्मिनेशन रद्द; सभी फ्लाइटें बहाल एयर इंडिया एक्सप्रेस में केबिन क्रू मेंबर्स की स्ट्राइक खत्म हो गई है। प्रबंधन ने बातचीत के बाद सभी निकाले गए कर्मियों को वापस लेने का ऐलान किया है। जिसके बाद सभी कर्मियों ने काम पर लौटने का फैसला किया है। जल्द सभी फ्लाइटें बहाल हो सकती हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस का संकट सुलझ गया है। केबिन क्रू मेंबर्स ने प्रबंधन से बातचीत के बाद काम पर लौटने का ऐलान कर दिया है। मंगलवार शाम को स्थिति उस समय गड़बड़ा गई थी, जब 100 से अधिक सीनियर केबिन क्रू मेंबर्स ने बीमार होने की सूचना मैनेजमेंट को दी थी। जबकि सीधे तौर पर ये लीव एयरलाइन के एचआर की नीतियों में बदलाव के विरोध में थीं। इसके बाद एयरलाइन ने कर्मियों को वीरवार शाम 4 बजे तक काम पर लौटने का अल्टीमेटम दिया था। अब एयरलाइन और केबिन क्रू मेंबर्स के बीच विवाद का निपटारा हो गया है। सभी क्रू मेंबर्स ने काम पर लौटने की बात कही है।   एयरलाइन की ओर से 25 क्रू मेंबर्स को जारी किया गया टर्मिनेशन लेटर वापस ले लिया गया है। वहीं, क्रू मेंबर्स को भरोसा दिया गया है कि उनके जो भी मुद्दे हैं, उन पर विचार किया जाएगा। दिल्ली के श्रम आयुक्त कार्यालय में बैठक के दौरान क्रू मेंबर्स और प्रबंधन में बातचीत सिरे चढ़ी। सूत्रों के अनुसार एयरलाइन की ओर से मीटिंग में कहा गया कि वे सभी टर्मिनेशन लेटर वापस लेंगे। लेकिन बर्खास्त किए गए कर्मियों के आंतरिक मामलों की समीक्षा जरूर होगी। जिसके बाद केबिन क्रू मेंबर्स काम पर लौटने को सहमत हो गए।   एयरलाइन ने कहा कि मीटिंग की सफलता से वे लोग खुश हैं। अपने कर्मियों का काम पर लौटने पर स्वागत करते हैं। हमारी उड़ानें रेगुलर होंगी और अपने यात्रियों को बेहतर सुविधाएं दे सकेंगे। एयरलाइन लोगों को हुई असुविधा के लिए माफी मांगती है। दोबारा ऐसा न हो, इसके प्रयास होंगे। बताया जा रहा है कि एयर इंडिया एक्सप्रेस और एआईएक्स (पूर्व में एयरएशिया इंडिया) को मर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। जिसके कारण केबिन क्रू मेंबर्स की भर्ती की जा रही है। स्ट्राइक के कारण बुधवार को 90, वीरवार को 85 फ्लाइटें रद्द हुई थीं।   एआई के पास फिलहाल 2 हजार केबिन क्रू बाद में एयरलाइन ने 25 कर्मियों को बर्खास्त करने का ऐलान किया था। लेकिन इस बीच दिल्ली के मुख्य श्रम आयुक्त कार्यालय ने सुलह का रास्ता निकालने के लिए एयरलाइन से बात की। जिसके बाद टाउन हॉल में सफल मीटिंग हुई और विवाद का हल निकल गया। अभी एआई लगभग 350 उड़ानें रोजाना ऑपरेट करता है। फिलहाल उसके पास 2 हजार क्रू मेंबर्स का स्टाफ है। एयर इंडिया एक्सप्रेस कर्मचारी संघ ने टाटा समूह और एयर इंडिया के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन को पत्र लिख शिकायत की थी। जिसमें कहा गया था कि वेतन कम करने का प्रयास किया जा रहा है। उनके बजाय बाहरी स्टाफ को तवज्जो दी जा रही है। उनके भत्ते कम किए जा रहे हैं। जिसके बाद हड़ताल की नौबत आ गई थी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read