अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Crime

उधमपुर पुलिस ने जारी किए संदिग्ध आतंकियों के स्केच, इनाम की घोषणा

उधमपुर पुलिस ने जारी किए संदिग्ध आतंकियों के स्केच, इनाम की घोषणा जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 28 अप्रैल को उधमपुर में हुई मुठभेड़ में शामिल संदिग्ध आतंकियों के स्केच जारी किए है. साथ ही लोगों से इन आतंकियों के बारे में जानकारी देने की अपील की है. उधमपुर पुलिस ने शनिवार को संदिग्ध आतंकियों के स्केच जारी कि

उधमपुर पुलिस ने जारी किए संदिग्ध आतंकियों के स्केच, इनाम की घोषणा

Article Advertisement

उधमपुर पुलिस ने जारी किए संदिग्ध आतंकियों के स्केच, इनाम की घोषणा जम्मू-कश्मीर पुलिस ने 28 अप्रैल को उधमपुर में हुई मुठभेड़ में शामिल संदिग्ध आतंकियों के स्केच जारी किए है. साथ ही लोगों से इन आतंकियों के बारे में जानकारी देने की अपील की है. उधमपुर पुलिस ने शनिवार को संदिग्ध आतंकियों के स्केच जारी किए. इसके साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की कि संदिग्ध आतंकयों के बारे में जानकारी मिलने पर तुरंत इनकी सूचना पुलिस को दें. बता दें कि उधमपुर के बसंतगढ़ के चचरू गांव में 28 अप्रैल को आतंकी हमला हुआ था. इस हमले के 2 हफ्ते बाद शनिवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस ने इलाके में मौजूद आतंकियों के स्केच जारी किए. सुरक्षा बलों ने आतंकी के खिलाफ आपरेशन शुरू किया था, इसके बाद से अब तक पुलिस ने करीब 50 लोगों को हिरासत में लिया है. जिनमें से कठुआ के लोहा नाथी इलाके से जावेद नाम के शख्स को पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिसने आतंकियों को रसद उपलब्ध कराने में मदद की थी. जावेद से मिली जानकारी के बाद अब इन आतंकियों के स्केच बनाने में पुलिस को मदद मिली है. पुलिस ने इन आतंकियों की जानकारी देने को लेकर लोगों से मदद मांगी है और जानकारी देने वालों को इनाम देने की भी घोषणा की. 5-10 लाख रुपये दिया जाएगा इनाम पुलिस ने आतंकियों के स्केच जारी कर लोगों से उनके बारे में जानकारी देने की अपील ही है. साथ ही संदिग्धों के बारे में जानकारी देने वालों को 5-10 लाख रुपये इनाम देने की भी पुलिस ने घोषणा की है. उधमपुर के एसएसपी जोगिंदर सिंह ने कहा, हमने जनता से अपील की है कि अगर किसी को इन संदिग्धों के बारे जानकारी मिले तो तुरंत पुलिस को बताएं. जानकारी देने वाले को प्रति संदिग्ध 5-10 रुपये का इनाम दिया जाएगा. 28 अप्रैल को हुई थी मुठभेड़ बता दें कि 28 अप्रैल को उधमपुर जिले में बसंतगढ़ के चचरू गांव में सुरक्षा बलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ हो गई थी. जिसमें पुलिस का एक वीडीजी शहीद हो गया था. उससे पहले पुलिस को कठुआ से आतंकियों के घुसपैठ की खबर मिली थी. जिसके बाद पुलिस ने सभी पुलिस स्टेशन को अलर्ट कर दिया था. पुलिस और साथ ही वीडीजी ने कठुआ से लेकर बसंतगढ़ और चेनब वैली में इन आतंकियों की तलाश के लिए पेट्रोलिंग पार्टियां निकाली थीं. पेट्रोलिंग पार्टियों और आतंकियों में बसंतगढ़ के चचरू गांव में आमना-सामना हो गया. जिसके बाद से ही पूरे इलाके में बड़ा सर्च ऑपरेशन जारी है और आतंकियों की तलाश की जा रही है. पुलिस के मुताबिक आतंकी दो ग्रुप में हैं जिनकी संख्या 12-15 हो सकती है.  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read