अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Crime

छत्तीसगढ़ के धमतरी में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

छत्तीसगढ़ के धमतरी में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर छत्तीसगढ़ के धमतरी में शनिवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों की बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया. जबकि तीन से चार नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है.   नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ में आए दिन सुरक्षाबलों और नक्सलियों

छत्तीसगढ़ के धमतरी में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर

Article Advertisement

छत्तीसगढ़ के धमतरी में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली ढेर छत्तीसगढ़ के धमतरी में शनिवार को सुरक्षा बलों और नक्सलियों की बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकी मारा गया. जबकि तीन से चार नक्सलियों के घायल होने की भी खबर है.   नक्सल प्रभावित छत्तीसगढ़ में आए दिन सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ की खबरें सामने आती रहती हैं. शनिवार को राज्य में एक बार फिर से नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हो गई. जिसमें एक नक्सली मारा गया. नक्सल प्रभारी एसडीओपी आरके मिश्रा के मुताबिक, ये मुठभेड़ राज्य के धमतरी में हुई. जब धमतरी और गरियाबंद के सीमावर्ती इलाके में शनिवार को नक्सलियों और सुरक्षा बलों का आमना सामना हो गया. उसके बाद दोनों ओर से गोलीबारी शुरू हो गई. इस मुठभेड़ में एक नक्सली की मौके पर ही मौत हो गई और तीन से चार नक्सली घायल हो गए. मिश्रा ने बताया कि उन्हें खुफिया जानकारी मिली है कि सीमावर्ती इलाकों में 15-20 नक्सली किसी महत्वपूर्ण घटना की योजना बना रहे हैं.   सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई नक्सलियों की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद दो ने दो टीमें तैयार की और नक्सलियों के खिलाफ ऑपरेशन शुरू कर दिया. इसी दौरान नक्सलियों ने सुरक्षा बलों को देखकर गोलीबारी शुरू कर दी. सुरक्षा बलों ने भी नक्सलियों की इस गोलीबारी का जवाब दिया, जिसमें एक नक्सली मारा गया. जबकि तीन से चार नक्सली घायल हो गए. धमतरी और गरियाबंद में नक्सलियों की मिली थी सूचना नक्सल प्रभारी एसडीओपी आरके मिश्रा ने कहा कि, "आज हमें सूचना मिली कि धमतरी और गरियाबंद के सीमावर्ती इलाके में 15-20 नक्सली मौजूद हैं और किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं. ऑपरेशन को अंजाम देने के लिए दो टीमें भेजी गईं. नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी. पुलिस की जवाबी फायरिंग में एक नक्सली की मौके पर ही मौत हो गई और 3-4 नक्सली घायल हो गए. बता दें कि एक दिन पहले ही छत्तीसगढ़ के पिड़िया गांव के पास जंगल में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ हुई थी. वहीं पिछले महीने यानी अप्रैल में छत्तीसगढ़ के कांकेर में हुई मुठभेड़ में 18 नक्सली मारे गए. इस मुठभेड़ में तीन सुरक्षाकर्मी भी घायल हुए थे.  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read