अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Crime

28 लोगों के ‘कातिल’ ये 2 लोग; 5 कारणों से हुआ भीषण अग्निकांड, राजकोट गेम जोन हादसे की जांच में बड़ा खुलासा

28 लोगों के ‘कातिल’ ये 2 लोग; 5 कारणों से हुआ भीषण अग्निकांड, राजकोट गेम जोन हादसे की जांच में बड़ा खुलासा गुजरात के राजकोट में TRP गेम जोन में हुए भीषण अग्निकांड के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा आरोपी वेल्डिंग करने वाला फरार है। कुछ अन्य कर्मियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ

28 लोगों के ‘कातिल’ ये 2 लोग; 5 कारणों से हुआ भीषण अग्निकांड, राजकोट गेम जोन हादसे की जांच में बड़ा खुलासा

Article Advertisement

28 लोगों के ‘कातिल’ ये 2 लोग; 5 कारणों से हुआ भीषण अग्निकांड, राजकोट गेम जोन हादसे की जांच में बड़ा खुलासा गुजरात के राजकोट में TRP गेम जोन में हुए भीषण अग्निकांड के दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। तीसरा आरोपी वेल्डिंग करने वाला फरार है। कुछ अन्य कर्मियों को भी हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। गुजरात के राजकोट में TRP गेम जोन में लगी आग में 12 बच्चों समेत 28 लोग जिंदा जलकर मर गए, इसकी वजह 2 लोग हैं, जिन्हें पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के नाम युवराज सिंह सोलंकी और नितिन जैन हैं। युवराज गेम जोन का मालिक है और नितिन मैनेजर था, जो लोगों की जान बचाने की बजाय अपनी जान बचाकर भाग गया था। वहीं युवराज ने गेम जाने तो शुरू किया, लेकिन फायर NOC लेने में लापरवाही बरती। तीसरा आरोपी वेल्डिंग का काम करने वाला राहुल राठौड़ है, जो लकड़ियां और प्लाई के टुकड़ों के पास बैठकर वेल्डिंग कर रहा था। वह अपनी जान बचाकर भाग गया, लेकिन 28 लोग इनकी वजह से जिंदा जल गए। राहुल फरार है, IG अशोक कुमार यादव ने उसे हर हाल में तलाश लाने के आदेश पुलिस टीमों को दिए हैं। वहीं प्रदेशभर के वकीलों ने आरोपियों का केस लड़ने से भी इनकार कर दिया है। इसे लेकर उन्होंने नोटिस जारी करके ऐलान किया। साथ ही आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग की।   गेम जोन में अग्निकांड के कारण गेम जोन जिस बिल्डिंग में बना था, वह टीन और फाइबर का बना था, जिसने आग पकड़ ली। एग्जिट का एक ही रास्ता था। इमरजेंसी गेट और वेंटिलेशन नहीं होने से लोगों की जान गई। छुट्टी का दिन था और 99 रुपये में एंट्री की स्कीम के कारण ज्यादा लोग गेम जोन में आए थे। गेम जोन में वेल्डिंग का काम चल रहा था, जिसकी चिंगारी भड़कने से सिलेंडर ब्लास्ट हुआ। गेम जोन के अंदर गो रेसिंग कार चलाने के लिए करीब 5 हजार पेट्रोल और डीजल भी था। आग लगते ही जान बचाकर मैनेजर, कर्मचारी भाग गए। लोगों को कोई गाइड नहीं कर पाया। बेहोश हो चुके लोगों को बाहर निकालने के लिए फायर कर्मी अंदर नहीं जा पाए, वे जिंदा जल गए। रबड़ ओर रेक्सिन के फर्श, टायरों और शेड में लगे थर्मोकोल शीटों ने गेम जोन को भट्ठी बना दिया था।   DNA सैंपल जांच के लिए भेजे गए। IG अशोक कुमार यादव ने बताया कि क्राइम ब्रांच ने TRP गेम जोन का DVR जब्त किया है, जिसमें वेल्डिंग से चिंगारी भड़कने से आग लगने की फुटेज मिली है। चिंगारी की वजह से लकड़ियां सुलगीं और आग लग गई। मारे गए लोगों के 25 DNA सैंपल जांच के लिए गांधीनगर की लैब में भेज दिए हैं, जिनकी रिपोर्ट अगले 2 दिन में जाएगी। शवों को एम्स के कोल्ड स्टोरेज में रखा है, कुछ लाशें सिविल अस्पताल में रखी हैं। मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल और गृह मंत्री हर्ष सांघवी घायलों से मिलने राजकोट एम्स पहुंचे। उन्होंने मृतकों के लिए 4-4 लाख और घायलों के लिए 50 हजार मुआवजे का ऐलान किया है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read