वो मोबाइल ऐप क्या?
जिससे आवाज बदल छात्राओं को फंसाया, 7 रेप करने वाले पर चौंकाने वाला हुआ खुलासा Sidhi Rape Case : एमपी के सीधी में आरोपियों ने तकनीकी का इस्तेमाल कर 7 आदिवासी छात्राओं के साथ रेप किया।
इस मामले में चार पीड़ितों ने थाने में शिकायत की।
इस पर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच की और चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
आइए जानते हैं कि आरोपियों ने किस तकनीकी का उपयोग किया था?
मध्य प्रदेश में आदिवासी छात्राओं के साथ रेप करने का मामला सामने आया है।
आरोपी मोबाइल ऐप के जरिए पहले लड़कियों को फंसाते थे और फिर सुनसान जगहों पर बुलाकर उनके साथ रेप करते थे।
रेप की घटना अबतक 7 लड़कियों के साथ हो चुकी है।
इस मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
आइए जानते हैं कि कौन सा है वो मोबाइल ऐप?
तकनीकी का इस्तेमाल कर लड़कियों से करता था रेप लड़कियों को फंसाने के लिए आरोपी वॉइस चेंजर कॉलिंग ऐप का इस्तेमाल करते थे।
आरोपी इस मोबाइल ऐप के जरिए छात्राओं से महिला की आवाज में बात करते थे और उन्हें स्कॉलरशिप दिलाने का झांसा देते थे।
आरोपी इतने शातिर थे कि वो स्कूल की शिक्षिका रंजना मैडम के नाम से बात करते थे।
इस पर लड़कियां भी झासे में आ जाती थीं।
इसके बाद आरोपी बारी-बारी करके छात्राओं को सुनसान जगहों पर बुलाते थे और फिर हवस का शिकार बनाते थे।
इसके बाद आरोपी द्वारा छात्राओं का मोबाइल भी रख लिया जाता था।
आरोपियों ने अबतक सात आदिवासी लड़कियों के साथ रेप किया है।
आरोपियों के पास से 16 मोबाइल बरामद मध्य प्रदेश के सीधी जिले में स्थित मझौली थाना क्षेत्र का यह मामला है।
इस मामले में अनुसूचित जनजाति की छात्राओं को शिकार बनाया गया।
4 पीड़ित छात्राओं की शिकायत पर मझौली थाने की पुलिस ने जांच की तो मामले की सच्चाई सामने आ गई।
पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।
उनके पास से 16 मोबाइल बरामद किए गए हैं।
इस मामले में कौन-कौन हुआ गिरफ्तार रीवा जोन के आईजी महेंद्र सिंह सिकरवार ने शनिवार को इस माामले का खुलासा किया।
उन्होंने कहा कि चार छात्राओं ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी।
इस मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी बृजेश प्रजापति और उसके साथी राहुल प्रजापति, संदीप प्रजापति, लवकुश प्रजापति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है।
ऐसे हुई आरोपी की पहचान आईजी ने बताया कि आरोपी पहले प्राइवेट नौकरी करता था।
इस दौरान उसका हाथ जल गया था।
वह अबतक कल्याण, जबलपुर और नासिक में नौकरी कर चुका है।
हाथ जले के निशान के आधार पर ही आरोपी की पहचान हुई और पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
Article Advertisement
Education
वो मोबाइल ऐप क्या? जिससे आवाज बदल छात्राओं को फंसाया, 7 रेप करने वाले पर चौंकाने वाला हुआ खुलासा
वो मोबाइल ऐप क्या? जिससे आवाज बदल छात्राओं को फंसाया, 7 रेप करने वाले पर चौंकाने वाला हुआ खुलासा Sidhi Rape Case : एमपी के सीधी में आरोपियों ने तकनीकी का इस्तेमाल कर 7 आदिवासी छात्राओं के साथ रेप किया। इस मामले में चार पीड़ितों ने थाने में शिकायत की। इस पर पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए जांच

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
