अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

भारत में मई 2020 के बाद नवंबर में कोविड के सबसे कम मामले आए

भारत में मई 2020 के बाद नवंबर में कोविड के सबसे कम मामले आए नयी दिल्ली, एक दिसंबर (भाषा) भारत में कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बीच मई 2020 के बाद पिछले महीने संक्रमण के सबसे कम मामले आए जबकि 547 दिनों के बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या एक लाख से नीचे आ गई है। नवंबर में देश में 3.1 लाख लोगों के इस वा

भारत में मई 2020 के बाद नवंबर में कोविड के सबसे कम मामले आए

Article Advertisement

भारत में मई 2020 के बाद नवंबर में कोविड के सबसे कम मामले आए नयी दिल्ली, एक दिसंबर (भाषा) भारत में कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बीच मई 2020 के बाद पिछले महीने संक्रमण के सबसे कम मामले आए जबकि 547 दिनों के बाद उपचाराधीन मरीजों की संख्या एक लाख से नीचे आ गई है।

Article Advertisement

नवंबर में देश में 3.1 लाख लोगों के इस वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। आंकड़ों के मुताबिक नवंबर लगातार छठा महीना रहा जब नए संक्रमण के मामलों में कमी आई। आंकड़ों के मुताबिक इस साल छह मई को एक दिन में संक्रमण के सबसे अधिक 4,14,188 मामले दर्ज किए गए थे। आंकड़ों के मुताबिक लगातार 54वां दिन है जब 20 हजार से कम दैनिक मामले आए हैं जबकि 156 दिनों में पहली बार 24 घंटे में 50 हजार से कम मामले आए हैं। गौरतलब है कि भारत में 30 जनवरी 2020 को पहला मामला केरल में सामने आया था। भारत में सात अगस्त 2020 को कोविड-19 के कुल मामलों की संख्या 20 लाख तक पहुंची थी जबकि कुल संक्रमितों की संख्या 23 अगस्त 2020 को 30 लाख, पांच सितंबर 2030 को 40 लाख, 16 सितंबर 2020 को 50 लाख के पार हुई थी। देश में 28 सितंबर 2020 को मामलों की संख्या 60 के लाख के पार हुई थी जबकि 11 अक्टूबर 2020, 29 अक्टूबर 2020, 20 नवंबर 2020, 19 दिसंबर 2020 को कुल संक्रमितों की संख्या क्रमश: 70 लाख, 80 लाख, 90 लाख और एक करोड़ तक पहुंच चुकी थी। आंकड़ों के मुताबिक भारत में इस साल चार मई को कुल संक्रमितों की संख्या दो करोड़ और 23 जून को तीन करोड तक पहुंची थी।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read