अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

भारत में इस साल 8,000 प्रत्यक्ष कर्मियों की नियुक्ति करेगी अमेजन

भारत में इस साल 8,000 प्रत्यक्ष कर्मियों की नियुक्ति करेगी अमेजन मुंबई, दो सितंबर (भाषा) अमेजन इस साल देश के 35 शहरों में कॉर्पोरेट, प्रौद्योगिकी, ग्राहक सेवा और परिचालन भूमिकाओं में 8,000 से अधिक प्रत्यक्ष कर्मचारियों को नियुक्त करने की योजना बना रही है। अमेजन की एचआर प्रमुख (कॉर्पोरेट, एशिया-प्रशा

भारत में इस साल 8,000 प्रत्यक्ष कर्मियों की नियुक्ति करेगी अमेजन

Article Advertisement

भारत में इस साल 8,000 प्रत्यक्ष कर्मियों की नियुक्ति करेगी अमेजन मुंबई, दो सितंबर (भाषा) अमेजन इस साल देश के 35 शहरों में कॉर्पोरेट, प्रौद्योगिकी, ग्राहक सेवा और परिचालन भूमिकाओं में 8,000 से अधिक प्रत्यक्ष कर्मचारियों को नियुक्त करने की योजना बना रही है।

Article Advertisement

अमेजन की एचआर प्रमुख (कॉर्पोरेट, एशिया-प्रशांत, और पश्चिम एशिया एवं उत्तर अफ्रीका) दीप्ति वर्मा ने पीटीआई-भाषा से कहा, "हमारे पास देश के 35 शहरों में 8,000 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार के अवसर हैं। इन शहरों में बेंगलुरु, हैदराबाद, चेन्नई, गुड़गांव, मुंबई, कोलकाता, नोएडा, अमृतसर, अहमदाबाद, भोपाल, कोयंबटूर, जयपुर, कानपुर, लुधियाना, पुणे, सूरत जैसे शहर शामिल हैं।" उन्होंने कहा, "ये नौकरियां कॉर्पोरेट, प्रौद्योगिकी, ग्राहक सेवा और संचालन भूमिकाओं से जुड़ी हैं।" दीप्ति ने कहा कि कंपनी का लक्ष्य 2025 तक प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष दोनों तरह की 20 लाख नौकरियों का सृजन करना है, और वह पहले ही भारत में 10 लाख प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष नौकरियों का सृजन कर चुकी है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read