भारत और अमेरिका को जोड़ने वाली डोर गहरी और मजबूत है : संधू वाशिंगटन, छह अक्टूबर (भाषा) भारत के एक शीर्ष राजदूत ने यहां कहा कि भारत और अमेरिका को जोड़ने वाली डोर बहुत गहरी और मजबूत है और दोनों देश अपने नागरिकों की जिंदगियां बेहतर एवं उज्ज्वल करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं।
अमेरिका में भारत के राजदूत तरनजीत संधू ने यहां हार्वर्ड विश्वविद्यालय में ‘किंग गांधी लेक्चर’ के अपने व्याख्यान में विद्यार्थियों से यह बात कही।
उन्होंने कहा कि भारत और अमेरिका के संबंध लोकतंत्र, आजादी, अहिंसा और कानून के शासन जैसे मूल्यों पर बने हैं।
संधू ने कहा, “जो सूत्र भारत और अमेरिका को जोड़ते हैं, वे बहुत गहरे और मजबूत हैं।
लोकतंत्र, आजादी, अहिंसा और कानून के शासन जैसे मूल्य जिसे हम संजोते-सहेजते हैं, वही मजबूत नींव है जिस पर भारत और अमेरिका के संबंधों की इमारत टिकी है।’’ उन्होंने कहा कि भारत को जब आजादी नहीं मिली थी तब आजादी की अलख जगाने वाले अनेक नेता जिनमें लाला लाजपत राय, सरोजनी नायडू, रवीन्द्र नाथ टैगोर, बी आर आंबेडबर शामिल हैं, वे हार्वर्ड सहित अमेरिका में कई विश्वविद्यालयों में आए थे।
भारतीय राजदूत ने कहा,‘‘ हमने एक दूसरे से विचार साझा किए और उन्हें आकार दिया।
आप और मैं अपने-अपने संविधानों के प्रति निष्ठा रखते हैं, और दोनों संविधान ‘हम लोग....’ से शुरू होते हैं।’’ डॉ मार्टिन लूथर किंग जूनियर ने 1963 और 1966 में हार्वर्ड विश्वविद्यालय में गांधी स्मारक व्याख्यान दिया था।
हार्वर्ड विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ रिलीजन के डीन वीलियम स्टूअर्ट नीलसन ने 1958 में ‘‘गांधी मेमोरियल लेक्चर’’ की शुरुआत की थी।
अपने संबोधन में संधू ने कहा कि हार्वर्ड की कहानी अमेरिका के इतिहास से करीब से जुड़ी हुई है।
उन्होंने याद किया कि किस प्रकार से भारत और अमेरिका के नेता एक-दूसरे के विचारों से प्रभावित हुए और उसका असर दोनों देशों पर किस प्रकार पड़ा।
उन्होंने कहा कि अहिंसा के सिद्धांत, सच के प्रति समर्पण जैसीअवधारणाएं गांधी के कार्यों के अहम पहलू हैं।
अपने संबोधन में उन्होंने रेखांकित किया कि कैसे गांधी जी के सिद्धांतों ने विकास और समृद्धि के भारत के दृष्टिकोण को आकार दिया।
Education
भारत और अमेरिका को जोड़ने वाली डोर गहरी और मजबूत है : संधू
भारत और अमेरिका को जोड़ने वाली डोर गहरी और मजबूत है : संधू वाशिंगटन, छह अक्टूबर (भाषा) भारत के एक शीर्ष राजदूत ने यहां कहा कि भारत और अमेरिका को जोड़ने वाली डोर बहुत गहरी और मजबूत है और दोनों देश अपने नागरिकों की जिंदगियां बेहतर एवं उज्ज्वल करने की लगातार कोशिश कर रहे हैं। अमेरिका में भारत के राजदूत

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Education
Bihar STET 2026: आज से आवेदन शुरू, शिक्षक बनने का बड़ा मौका; जानें योग्यता, परीक्षा पैटर्न और जरूरी बातें

Education
CUET परिणाम के बाद शुरू हुई दाखिले की दौड़, छात्रों के सामने सही कोर्स चुनने की चुनौती

Education
AI बोलेगा – “हरा गमछा वाला दिख गया!”… सम्राट चौधरी ने बताया कैसे मिनटों में पकड़ा जाएगा अपराधी

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


