अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Education

भारत - अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है : अमेरिकी राजनयिक

भारत - अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है : अमेरिकी राजनयिक वाशिंगटन, 30 सितंबर (भाषा) अमेरिका के एक शीर्ष राजनयिक ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच संबंधों में उल्लेखनीय सुधार आया है। साथ ही उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के लिए भारतीय-अमेरिकी समुदाय के योगदान क

भारत - अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है : अमेरिकी राजनयिक

Article Advertisement

भारत - अमेरिका के बीच द्विपक्षीय संबंधों में उल्लेखनीय सुधार हुआ है : अमेरिकी राजनयिक वाशिंगटन, 30 सितंबर (भाषा) अमेरिका के एक शीर्ष राजनयिक ने कहा कि अमेरिका और भारत के बीच संबंधों में उल्लेखनीय सुधार आया है। साथ ही उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत बनाने के लिए भारतीय-अमेरिकी समुदाय के योगदान की प्रशंसा की। अमेरिकी विदेश सेवा के अधिकारी अतुल केशप (50) ने बुधवार को भारतीय प्रवासी समुदाय द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में यह टिप्पणी की। वह हाल में नयी दिल्ली से लौटे हैं जहां वह अमेरिका के अंतरिम कूटनीतिक प्रतिनिधि रहे। उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली में 70 दिनों की सेवा के दौरान मैंने देखा कि अमेरिका और भारत के बीच द्विपक्षीय संबंध में उल्लेखनीय सुधार आया है।’’ उन्होंने याद किया कि जब उन्होंने पहली बार 2005 से 2008 तक भारत में काम किया था तो वे भारतीय लोगों को अमेरिका और भारत के बीच सामरिक साझेदारी के महत्व को लेकर आश्वस्त करने की कोशिश कर रहे थे। केशप ने अपने संबोधन में कहा, ‘‘मेरा जन्म 1971 में हुआ जब अमेरिका और भारत के बीच चीजें सही नहीं थी। मित्रों, मैं आज आपको बता सकता हूं कि अमेरिका और भारत के बीच संबंध कभी इतने अच्छे नहीं रहे जितने कि आज हैं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘यहां हर किसी ने इस संबंध को मजबूत बनाने के लिए काम किया। यहां हर किसी ने अपने विचार, अपनी प्रतिभा, अपनी ऊर्जा का योगदान दिया। दोनों देशों के बीच विश्वास और आत्म विश्वास, सम्मान और यहां तक कि प्यार भी सही मायने में इस वक्त सबसे अधिक है।’’ उन्होंने कहा कि नयी दिल्ली में बहुत कम दिनों तक रहने के दौरान वह जितने भारतीयों से मिल सकते थे, उनसे मिले। उन्होंने कहा कि दूतावास ने इस बार जो सबसे अच्छा काम किया, वह भारतीय छात्रों को अमेरिका आने के लिए 60,000 छात्र वीजा जारी करने का था। केशप ने कहा कि जब वह संयुक्त राष्ट्र से अपने पिता के सेवानिवृत्त होने के बाद वर्जीनिया चले गए थे तो उनकी जानकारी के मुताबिक वहां केवल एक अन्य भारतीय परिवार था। अब वर्जीनिया के चार्लेट्सविले में सैकड़ों भारतीय परिवार होंगे। उन्होंने कहा, ‘‘जब मैं 1994 में विदेश विभाग में आया तो मुझे लगता है कि विदेश सेवा में केवल दो अन्य भारतीय-अमेरिकी अधिकारी रहे होंगे। अब मैं कह सकता हूं कि सैकड़ों भारतीय-अमेरिकी विदेश सेवा अधिकारी हैं। दोस्तों, मुझे आपको यह बताने की जरूरत नहीं है कि भारतीय समुदाय अमेरिका में कितना कामयाब हुआ है।’’

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read