भारत में कोरोना वायरस के 40,120 नए मामले, 585 और संक्रमितों की मृत्यु नयी दिल्ली, 13 अगस्त (भाषा) भारत में एक दिन में कोविड-19 के 40,120 नए मामले आने से कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,21,17,826 हो गई, वहीं संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 97.46 फीसदी हो गई जो अब तक की सर्वाधिक है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के शुक्रवार को सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, संक्रमण से 585 और लोगों की मौत होने से मृतकों की संख्या बढ़कर 4,30,254 हो गयी।
उपचाराधीन मरीजों की संख्या गिरकर 3,85,227 रह गई जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.20 फीसदी है।
यह पिछले साल मार्च के बाद से सबसे कम है।
मंत्रालय के अनुसार, कोविड-19 से स्वस्थ होने की राष्ट्रीय दर 97.46 प्रतिशत है।
मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 2,760 मामलों की गिरावट आई है।
बृहस्पतिवार को कोविड-19 के संक्रमण का पता लगाने के लिए 19,70,495 नमूनों की जांच की गयी।
इसी के साथ ही अब तक इस बीमारी का पता लगाने के लिए जांचे गए नमूनों की संख्या 48,94,70,779 हो गयी है।
आंकड़ों के मुताबिक, संक्रमण की दैनिक दर 2.04 प्रतिशत दर्ज की गयी।
यह पिछले 19 दिनों से तीन प्रतिशत से कम बनी हुई है।
साप्ताहिक संक्रमण दर 2.13 प्रतिशत दर्ज की गयी।
इस बीमारी से उबरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,13,02,345 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.34 प्रतिशत है।
मंगलवार सुबह तक देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत कोविड-19 रोधी टीके की 52.95 करोड़ खुराक दी जा चुकी हैं।
Article Advertisement
India
भारत में कोरोना वायरस के 40,120 नए मामले, 585 और संक्रमितों की मृत्यु
भारत में कोरोना वायरस के 40,120 नए मामले, 585 और संक्रमितों की मृत्यु नयी दिल्ली, 13 अगस्त (भाषा) भारत में एक दिन में कोविड-19 के 40,120 नए मामले आने से कोरोना वायरस संक्रमण के कुल मामलों की संख्या 3,21,17,826 हो गई, वहीं संक्रमितों के स्वस्थ होने की दर 97.46 फीसदी हो गई जो अब तक की सर्वाधिक है। कें

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

India
अमित शाह का बड़ा ऐलान, 2029 तक पंजाब को चिट्टा मुक्त बनाने का लक्ष्य; AAP ने उठाए सवाल

India
SIR विवाद पर बिहार की राजनीति गरम, तेजस्वी ने फिर उठाए सवाल; चुनाव आयोग ने अपने फैसलों पर दिया जवाब

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
