अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

India

भारत में कोविड-19 के 28,591 नए मामले, 338 मरीजों की मौत

भारत में कोविड-19 के 28,591 नए मामले, 338 मरीजों की मौत नयी दिल्ली, 12 सितंबर (भाषा) भारत में एक दिन में कोविड-19 के 28,591 नए मामले सामने आने से महामारी के कुल मामलों की संख्या 3,32,36,921 पर पहुंच गयी जबकि करीब 6,600 लोगों के संक्रमण मुक्त होने से उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,84,921 रह गयी

भारत में कोविड-19 के 28,591 नए मामले, 338 मरीजों की मौत

Article Advertisement

भारत में कोविड-19 के 28,591 नए मामले, 338 मरीजों की मौत नयी दिल्ली, 12 सितंबर (भाषा) भारत में एक दिन में कोविड-19 के 28,591 नए मामले सामने आने से महामारी के कुल मामलों की संख्या 3,32,36,921 पर पहुंच गयी जबकि करीब 6,600 लोगों के संक्रमण मुक्त होने से उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,84,921 रह गयी। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, रविवार को 338 मरीजों की मौत से मृतकों की कुल संख्या 4,42,655 पर पहुंच गयी। स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि 24 घंटे की अवधि में 6,595 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं जिससे उपचाराधीन मरीजों की संख्या कम होकर 3,84,921 हो गयी है जो संक्रमण के कुल मामलों का 1.16 प्रतिशत है। कोविड-19 से स्वस्थ होने की दर 97.51 प्रतिशत दर्ज की गयी। 24 घंटों में उपचाराधीन मरीजों की संख्या में 6,595 की कमी दर्ज की गयी। आंकड़ों के मुताबिक, शनिवार को कोविड-19 का पता लगाने के लिए 15,30,125 नमूनों की जांच की गयी। इसके साथ ही देश में अब तक जांचे गए नमूनों की संख्या 54,18,05,829 हो गयी है। मंत्रालय ने बताया कि दैनिक संक्रमण दर 1.87 प्रतिशत दर्ज की गयी। पिछले 13 दिनों से यह तीन प्रतिशत से कम रही है। साप्ताहिक संक्रमण दर 2.17 प्रतिशत दर्ज की गयी। पिछले 79 दिनों से यह तीन फीसदी से कम रही है। इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 3,24,09,345 हो गयी है जबकि मृत्यु दर 1.33 प्रतिशत है। देश में अबतक कोविड-19 रोधी टीकों की 73.82 करोड़ खुराक दी जा चुकी है। देश में पिछले साल सात अगस्त को संक्रमितों की संख्या 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख और पांच सितंबर को 40 लाख से अधिक हो गई थी। वहीं, संक्रमण के कुल मामले 16 सितंबर को 50 लाख, 28 सितंबर को 60 लाख, 11 अक्टूबर को 70 लाख, 29 अक्टूबर को 80 लाख और 20 नवंबर को 90 लाख के पार चले गए। देश में 19 दिसंबर को ये मामले एक करोड़ के पार, चार मई 2021 को दो करोड़ के पार और 23 जून को तीन करोड़ के पार चले गए थे। आंकड़ों के अनुसार, देश में जिन 338 और मरीजों ने जान गंवाई है उनमें से 181 की मौत केरल में और 35 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई। इस महामारी अभी तक 4,42,655 लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें से सबसे अधिक 1,38,096 लोगों की मौत महाराष्ट्र में, 37,487 की कर्नाटक, 25,083 की दिल्ली, 22,874 की उत्तर प्रदेश, 22,484 की केरल और 18,567 लोगों की मौत पश्चिम बंगाल में हुई। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि 70 प्रतिशत से अधिक मौत अन्य गंभीर बीमारियों के कारण हुई है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read