BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंगBihar Monsoon Update: बिहार में मानसून की रफ्तार तेज, इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हालविकास के लिए सबकी सहभागिता जरूरीबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंगBihar Monsoon Update: बिहार में मानसून की रफ्तार तेज, इन जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हालविकास के लिए सबकी सहभागिता जरूरी
Border News

पहलगाम आतंकी हमले के बाद बिहार में हाई अलर्ट, भारत-नेपाल बॉर्डर से अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार

Published: 26/4/2025, 11:41:42 pm40 viewsSeemanchal Live

पहलगाम आतंकी हमले के बाद बिहार में हाई अलर्ट, भारत-नेपाल बॉर्डर से अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार India Nepal Border: भारत नेपाल सीमा पर रक्सौल से एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि उसके इरादों का पता लगाया जा सके। बताया जा रहा है कि उसका वीजा एक्सपायर हो चुका है। प

पहलगाम आतंकी हमले के बाद बिहार में हाई अलर्ट, भारत-नेपाल बॉर्डर से अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार
पहलगाम आतंकी हमले के बाद बिहार में हाई अलर्ट, भारत-नेपाल बॉर्डर से अमेरिकी नागरिक गिरफ्तार India Nepal Border: भारत नेपाल सीमा पर रक्सौल से एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है ताकि उसके इरादों का पता लगाया जा सके। बताया जा रहा है कि उसका वीजा एक्सपायर हो चुका है। पहलगाम हमले के बाद बिहार पुलिस भी हाई अलर्ट पर है। इसी बीच पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल शहर, जो भारत-नेपाल सीमा पर स्थित है, वहां से शुक्रवार को इमिग्रेशन विभाग द्वारा एक अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। यह अमेरिकी नागरिक गैरकानूनी तरीके से भारत में रह रहा था। इमिग्रेशन विभाग ने अमेरिकी नागरिक को गिरफ्तार कर हरैया थाने को इसकी सूचना दी। इसके बाद गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ हरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज कर उसे मोतिहारी सेंट्रल जेल भेज दिया गया। अवैध तरीके से भारत में रहने का आरोप बताया जा रहा है कि अमेरिका नागरिक का वीजा समाप्त हो गया था, इसके बाद भी अवैध तरीके से भारत में रह रहा था। गिरफ्तार अमेरिकी नागरिक की पहचान एटान बेन, पिता याकूब बेन, अब्राहम स्टेट ब्राजीनिया के रूप में की गई है। रक्सौल के रास्ते नेपाल जाने की कोशिश में पकड़ा गया जानकारी के अनुसार, पूर्वी चंपारण जिले के भारत नेपाल सीमा पर स्थित रक्सौल शहर से इमिग्रेशन विभाग ने अवैध तरीके से भारत मे रह रहे अमेरिका निवासी एटान बेन को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद इमिग्रेशन विभाग द्वारा अमेरिकी शख्स के दस्तावेजों कि जांच की गई तो भारत मे रहने का वैध दस्तावेज नहीं मिले। पता चला कि वीजा पूर्व में ही समाप्त होने के बाद भी भारत में रह रहा था। साथ ही गिरफ्तार शख्स उड़ीसा से रक्सौल के रास्ते नेपाल जाना चाह रहा था, जिसके लिए भारतीय इमिग्रेशन रक्सौल कार्यालय में नेपाल जाने की अनुमति लेने पहुंचा, जहां कई माह पूर्व वीजा समाप्त देख कागजातों की जांच के बाद हरैया पुलिस को बुलाकर सौंप दिया गया। इसके बाद इमिग्रेशन विभाग ने हरैया थाना को लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने का आग्रह किया। टूरिज्म वीजा पर आया था भारत हरैया थानाध्यक्ष किशन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार अमेरिकी व्यक्ति भारत के उड़ीसा में रह रहा था, जो टूरिज्म वीजा पर आया था। नियमानुसार टूरिज्म वीजा की वैधता 180 दिन रहती है, लेकिन गिरफ्तार शख्स 288 दिन से भारत में था और उड़ीसा से रक्सौल पहुंचकर नेपाल जाने की अनुमति लेना चाह रहा था। इस दौरान उसे गिरफ्तार कर लिया गया, वहीं हरैया थाना में प्राथमिकी दर्ज करते हुए उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read