Indian Deportees from US: दूसरे विमान से अमृतसर में उतरे 120 भारतीयों में किस राज्य के कितने लोग?
Indian Deportees from US: अमेरिका से डिपोर्ट किए गए 120 भारतीयों को लेकर दूसरा विमान शनिवार देर रात अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा।
डिपोर्ट भारतीयों में सबसे ज्यादा फिर पंजाब के हैं और उसके बाद हरियाणा समेत भारत के अन्य राज्यों से हैं।
Indian Deportees from US: अवैध रूप से अमेरिका में बसे 120 प्रवासी भारतीय शनिवार देर रात यूएस के सैन्य विमान से अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरे।
इन प्रवासियों में से 60 से अधिक पंजाब से और हरियाणा के 30 से अधिक हैं।
बाकी अन्य राज्यों के बताए जा रहे।
उत्तरप्रदेश, गोवा, राजस्थान, गुजरात, जम्मू और हिमाचल के लोग भी अवैध रूप से अमेरिका में बसे, जोकि अब भारत डिपोर्ट किए गए हैं।
पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने अवैध प्रवासियों की पंजाब में लैंडिंग पर सवाल उठाए थे।
उन्होंने सवाल किया है कि अवैध भारतीय प्रवासियों को लेकर भारत आने वाले अमेरिका के सैन्य विमान गुजरात, हरियाणा, दिल्ली में क्यों नहीं उतर रहे?
यह भाजपा द्वारा पंजाब की छवि खराब करने का प्रयास है।
11 दिन पहले 104 भारतीय हुए थे डिपोर्ट गौरतलब है कि बीती 5 फरवरी को अमेरिकी सेना का विमान 104 भारतीयों को लेकर पंजाब के अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा था।
पंजाब के वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने कहा कि सरकार यह सुनिश्चित करके पंजाब को बदनाम करना चाहती है कि निर्वासित भारतीयों को ले जाने वाला विमान अमृतसर में ही उतरे।
डिपोर्ट भारतीयों ने लगाया दुर्व्यवहार का आरोप इंडिया टूडे की रिपोर्ट के अनुसार, विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने पहले पुष्टि की थी कि अमेरिका ने भारत को 487 अवैध प्रवासी भारतीयों के बारे में बताया है, निष्कासित किए जाने के आदेश राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दिए हैं, लेकिन डिपोर्ट भारतीयों ने आरोप लगाया है कि उनके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया।
16 साल में 15000 से ज्यादा भारतीय निवार्सित वहीं देश के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने राज्यसभा को संबोधित करते हुए बताया था कि अमेरिका से भारतीय प्रवासियों का निर्वासन कई वर्षों से चल रहा है।
साल 2009 से अब तक 15668 अवैध भारतीय प्रवासियों को निर्वासित किया जा चुका है, लेकिन यह प्रक्रिया नई नहीं है।
कोई भी देश नियमों के अनुसार ही निर्वासन करता है, लेकिन भारत सरकार अपने नागरिकों के साथ उचित व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Article Advertisement
World
Indian Deportees from US: दूसरे विमान से अमृतसर में उतरे 120 भारतीयों में किस राज्य के कितने लोग?
Indian Deportees from US: दूसरे विमान से अमृतसर में उतरे 120 भारतीयों में किस राज्य के कितने लोग? Indian Deportees from US: अमेरिका से डिपोर्ट किए गए 120 भारतीयों को लेकर दूसरा विमान शनिवार देर रात अमृतसर एयरपोर्ट पर उतरा। डिपोर्ट भारतीयों में सबसे ज्यादा फिर पंजाब के हैं और उसके बाद हरियाणा समेत भा

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

World
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच होर्मुज जलडमरूमध्य पर बढ़ी चिंता, वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति पर नजर

World
भारत-अमेरिका व्यापार समझौते पर बातचीत अंतिम चरण में, दोनों देशों के बीच बढ़ी उम्मीद

World
ईरान ने अमेरिका को दी कड़ी चेतावनी, हमले की स्थिति में जवाब का दायरा बढ़ाने की तैयारी; दुनिया की नजरें तेल और सुरक्षा पर

Technology
भारत में AI नेटवर्क बनाने के लिए Tata Communications का बड़ा निवेश, 10 हजार किलोमीटर तक बिछेगी नई फाइबर नेटवर्क लाइन

Technology
AI की सुरक्षा पर बड़ा सवाल: Anthropic ने एक महीने से ज्यादा रोकी नए AI मॉडल की ट्रेनिंग
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15190 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8227 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6767 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6022 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5663 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5254 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15190 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8227 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6767 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6022 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5663 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5254 views
