अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

भारत फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से लूटपाट मामले में दो गिरफ्तार

भारत फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से लूटपाट मामले में दो गिरफ्तार पूर्णिया। बनमनखी अनुमंडल अंतर्गत सरसी पुलिस द्वारा फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से हुई लूटपाट के मामले में बुधवार को दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया। गिरफ्तार अभियुक्त रिंकू यादव उर्फ चंदन कुमार या

भारत फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से लूटपाट मामले में दो गिरफ्तार

Article Advertisement

भारत फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से लूटपाट मामले में दो गिरफ्तार पूर्णिया। बनमनखी अनुमंडल अंतर्गत सरसी पुलिस द्वारा फाइनेंस कंपनी के कलेक्शन एजेंट से हुई लूटपाट के मामले में बुधवार को दो व्यक्ति को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में भेजा गया।

Article Advertisement

गिरफ्तार अभियुक्त रिंकू यादव उर्फ चंदन कुमार यादव, पिता सुगानंद यादव को दुर्गा स्थान पूरब टोला सरसी स्थित घर से तथा मिथिलेश कुमार सिंह उर्फ मोनू कुमार सिंह, पिता मुरलीधर सिंह, ग्राम पोठिया बौसी, थाना बसेटी, जिला अररिया को बेला गोविंद थाना सरसी से गिरफ्तार किया गया। इन दोनों पर यह आरोप है कि 6 अगस्त को सरसी ठाकुरबाड़ी के समीप मोड़ पर भारत फाइनेंस कंपनी बनमनखी के कलेक्शन एजेंट दीपक कुमार एवं मो. रफीक से स्कूटी, टैब, बायोमैट्रिक्स मशीन एवं 123645 रुपये छीन लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ने पुलिस द्वारा पूछताछ के क्रम में अपना अपराध स्वीकार किया है। इस मामले में एक और व्यक्ति के शामिल होने की बात बताई तथा लूट का सामान उसी के पास होने की बताई गई। इस मामले में पुलिस ने वारदात में शामिल पल्सर बाइक बीआर 11एएल 7746 तथा लूटी गई स्कूटी बीआर 10एसी 5569 को बरामद किया। इस लूट काड में प्रयुक्त पल्सर बाइक पर नंबर प्लेट पर नंबर के साथ पुलिस लिखा हुआ है। इधर इस लूट काड को लेकर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विभाष कुमार के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया जिसमें सरसी थाना अध्यक्ष मनीष कुमार झा के साथ एसआइ हिमाचल तिवारी एवं ददन कुमार भी शामिल थे। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ की गई जिसमें लूट काड में शामिल होने की बात स्वीकार की है। इस घटना में शामिल तीसरे व्यक्ति की खोज जारी है उसे भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। स्रोत-दैनिक जागरण

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read