आग रही गर्मी में क्या कार की टंकी फुल कराना है खतरनाक?
वायरल मैसेज पर Indian Oil ने बताई सच्चाई Fact Check Indian Oil Message: सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से इंडियन ऑयल के नाम पर एक मैसेज वायरल हो रहा है।
इस मैसेज में दावा किया जा रहा है कि तापमान बढ़ने की वजह से फ्यूल टैंक में विस्फोट हो सकता है।
आइए जानते हैं यह मैसेज सच है या नहीं?
सोशल मीडिया पर आए दिन फेक मैसेज वायरल होते रहते हैं।
इस समय सोशल मीडिया पर इंडियन ऑयल की चेतावनी से जुड़ी एक फोटो वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया है कि तामपान बढ़ने की वजह से फ्यूल टैंक में विस्फोट हो सकता है।
इसलिए दिन में एक बार टैंक को खोलकर छोड़ दें।
आज हम आपको इस वायरल मैसेज की सच्चाई के बारे में बताने जा रहे हैं।
क्या सच में गर्मियों में फ्यूल टैंक विस्फोट हो सकता है?
आइए जानते हैं इस वायरल मैसेज की सच्चाई।
वायरल मैसेज में क्या लिखा है?
इंडियन ऑयल के नाम पर इस समय जो मैसेज वायरल हो रहा है।
उसमें चेतावनी दी गई है कि, ‘आने वाले दिनों में तापमान बढ़ेगा।
इसलिए अपनी गाड़ी में लिमिट से ज्यादा पेट्रोल न भरवाएं।
इससे फ्यूल टैंक में विस्फोट हो सकता है।’ इसकी के आगे मैसेज में लिखा गया है कि, ‘कृपया अपने वाहन में पेट्रोल टैंक आधा ही भरें और हवा के लिए जगह रखें।
इस हफ्ते 5 विस्फोट दुर्घटनाएं हो चुकी हैं, क्योंकि उन्होंने लिमिट से ज्यादा पेट्रोल भरवाया था।
इसलिए दिन में एक बार पेट्रोल टैंक खोलें, जिससे टैंक में मौजूद गैस बाहर आ सके।
नोट: इस संदेश को अपने परिवार के सदस्यों और बाकी सभी लोगों को भेजें, ताकि लोग इस दुर्घटना से बच सकें।
धन्यवाद।’ इंडियन ऑयल ने दिया स्पष्टीकरण इंडियन ऑयल ने अब इस वायरल मैसेज को लेकर अपना स्पष्टीकरण जारी किया है।
इंडियन ऑयल की तरफ से कहा गया है कि, ‘पिछले कई दिनों से व्हाट्सएप पर जो मैसेज वायरल हो रहा है।
वो फेक है।
ऑटोमोबाइल निर्माता सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर ही वाहन को डिजाइन करते हैं।
किसी भी वाहन में पेट्रोल या डीजल के टैंक भरने की कोई लिमिट नहीं है।
इसलिए आप सर्दियों या गर्मियों की परवाह किए बिना, निर्माता द्वारा सेट की गई अधिकतम सीमा तक वाहनों में पेट्रोल या डीजल भरवा सकते हैं।’ पेट्रोल डीलर्स एसोसिएशन पुणे के अध्यक्ष ध्रुव रुपारेल ने कहा, ‘यह संदेश फर्जी है।
गैस निकलने के लिए टैंक में हमेशा जगह होती है।
इसलिए तापमान की वजह से पेट्रोल या डीजल कभी भी विस्फोट का कारण नहीं बन सकता है।
जब तक कि यह आग के संपर्क में न आ जाए।
चालकों को ये समझना होगा कि हर एक वाहन के टैंक को सुरक्षा सुविधाओं के साथ डिजाइन किया जाता है।’ ध्रुव रुपारेल ने आगे कहा कि, हम जनता से अपील करते हैं कि वो शांत रहें और ऐसी अफवाहों पर ध्यान न दें।’
Article Advertisement
Business
आग उगल रही गर्मी में क्या कार की टंकी फुल कराना है खतरनाक? वायरल मैसेज पर Indian Oil ने बताई सच्चाई
आग रही गर्मी में क्या कार की टंकी फुल कराना है खतरनाक? वायरल मैसेज पर Indian Oil ने बताई सच्चाई Fact Check Indian Oil Message: सोशल मीडिया पर पिछले कई दिनों से इंडियन ऑयल के नाम पर एक मैसेज वायरल हो रहा है। इस मैसेज में दावा किया जा रहा है कि तापमान बढ़ने की वजह से फ्यूल टैंक में विस्फोट हो सकता ह

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Business
Starbucks भारत में खोलेगा बड़ा Technology Hub, Chennai में करीब 800 टेक प्रोफेशनल्स की होगी भर्ती

Business
Tata Sons में बड़ा बोर्डरूम विवाद, Noel Tata ने N Chandrasekaran की दोबारा नियुक्ति पर उठाए कानूनी सवाल

Business
कच्चा तेल $100 के करीब: क्या भारत में फिर महंगा होगा Petrol-Diesel? US-Iran हमलों से बढ़ा खतरा

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
