BREAKING
बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंगबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 15 जून के मुख्य और ताजा समाचाररेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने नई दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन से भारत | आकाशवाणी न्यूज़ज्ञान बिंदु कोचिंग के डायरेक्टर रोशन आनंद को मिली जमानत, खान सर कोचिंग विवाद में गए थे जेलExclusive: बिहार में डिप्टी सीएम विजय कुमार चौधरी के करीबी की जमीन बचाने के लिए बदल दिया एक्सप्रेसवे का रूट?औरंगाबाद में पारा स्पोर्ट्स ट्रेनिंग सेंटर का आज उद्घाटन, जानें क्या होंगी सुविधाएंभारत का फर्जी आधार कार्ड, म्यांमार की लड़की और हिंदू नाम से मुस्लिम युवक की फेसबुक लव स्टोरी, भारत-नेपाल सी...बिहार में 24 मीटर ऊंचा घर बनाने के लिए नक्शा जरुरी नहीं, फायर एनओसी से भी छूट; मसौदा तैयारनेपाल में रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत पर बोले खान सर- मेरे पैरों तले जमीन खिसकीबिहार में उच्च शिक्षा को मिलेगा नया आयाम, सभी प्रोफेसरों की होगी ट्रेनिंग
Sports

क्या पंजाब किंग्स की ओर से IPL खेलेंगे रोहित शर्मा? टीम की ओर से मिले बड़े संकेत

Published: 26/8/2024, 2:04:17 pm53 viewsSeemanchal Live

क्या पंजाब किंग्स की ओर से IPL खेलेंगे रोहित शर्मा? टीम की ओर से मिले बड़े संकेत आईपीएल-2025 से पहले दिग्गज खिलाड़ियों व कोच को लेकर फ्रेंचाइजियों की ओर से लगातार माथापच्ची की जा रही है। इस बीच पंजाब किंग्स के खेमे से एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। कहा जा रहा है की टीम इंडिया को टी20 का खिताब जितान

क्या पंजाब किंग्स की ओर से IPL खेलेंगे रोहित शर्मा? टीम की ओर से मिले बड़े संकेत
क्या पंजाब किंग्स की ओर से IPL खेलेंगे रोहित शर्मा? टीम की ओर से मिले बड़े संकेत आईपीएल-2025 से पहले दिग्गज खिलाड़ियों व कोच को लेकर फ्रेंचाइजियों की ओर से लगातार माथापच्ची की जा रही है। इस बीच पंजाब किंग्स के खेमे से एक बड़ी जानकारी सामने आ रही है। कहा जा रहा है की टीम इंडिया को टी20 का खिताब जिताने वाले कप्तान रोहित शर्मा अगले सीजन में पंजाब किंग्स के लिए खेलते हुए नजर आ सकते हैं। Indian premier league 2025 Mega Auction : आईपीएल-2025 के लिए इस बार मेगा ऑक्शन कराए जाने की तैयारी है। इस मेगा ऑक्शन से पहले फ्रेंचाइजियों के अंदरखाने खूब हलचल देखी जा रही है। कोई फ्रेंचाइजी अपनी टीम के नए कोच की तलाश में जुटी हुई है तो कोई टीम के कप्तान को लेकर अपना मंथन कर रही है। इस बीच पंजाब किंग्स के खेमे से बड़ी जानकारी निकल कर सामने आ रही है। ऑक्शन में शामिल हो सकते हैं रोहित शर्मा टीम इंडिया को टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जिताने वाले रोहित शर्मा को लेकर हर दिन कोई न कोई नई जानकारी निकलकर सामने आ रही है। कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा को इस बार मुंबई इंडियंस की टीम रिलीज कर सकती है। ऐसे में अगर रोहित शर्मा ऑक्शन में आते हैं तो उनपर दिग्गज टीमें अपना पैसा पानी की तरह बहाने को तैयार होंगी।   पंजाब किंग्स से जुड़ेंगे रोहित शर्मा? टीम इंडिया के पूर्व कोच संजय बांगर पंजाब किंग्स के हेड ऑफ क्रिकेट डेवलपमेंट हैं। उन्होंने रोहित शर्मा को लेकर कहा कि अगर वो ऑक्शन में नजर आते हैं तो उनपर बड़ी बोली लगने की संभावना होगी। हम उन्हें खरीदेंगे या नहीं, ये इस पर निर्भर करेगा कि हमारे पास पैसा कितना होगा। वो वाकई मानते हैं कि रोहित शर्मा पर सभी फ्रेंचाइजी की नजर होगी और उनके नाम पर बड़ी बोली लगेगी। कप्तान की तलाश में है पंजाब पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 में अपने नए कप्तान की तलाश में है। इसलिए माना जा रहा है कि टीम रोहित शर्मा को जोड़ने के लिए एड़ी चोंटी का जोर लगा देगी। पंजाब किंग्स की कप्तानी पिछले संस्करण में शिखर धवन ने की थी। शिखर धवन ने हाल ही में क्रिकेट से संन्यास लिया है। अब वो आईपीएल खेलेंगे या नहीं, इसपर भी स्थिति साफ नहीं हो सकी है। इस बीच अगर रोहित शर्मा पंजाब के साथ जुड़ते हैं तो उन्हें टीम का कप्तान बनाया जा सकता है।   आईपीएल में हिट रहे हैं रोहित शर्मा रोहित शर्मा को मुंबई इंडियंस ने 2011 में अपनी टीम के साथ जोड़ा था। रोहित ने बतौर कप्तान मुंबई को 4 बार आईपीएल का चैंपियन भी बनाया है, लेकिन आईपीएल के पिछले संस्करण में रोहित शर्मा से कप्तानी छीनकर हार्दिक पांड्या को दे दी गई थी। इसके बाद से अटकलें लगाई जा रही थी कि रोहित शर्मा को टीम अगले सीजन में रिलीज भी कर सकती है।

What do you think?

Leave a Comment

Related News

Trending News

Most Read