अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

इंडोनेशिया में मछली पकड़ने वाली नौका और मालवाहक जहाज में भिड़ंत के बाद 17 लोग लापता

जकार्ता, चार अप्रैल (एपी) इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा के तटीय जलक्षेत्र में एक मालवाहक जहाज और मछली पकड़ने वाली नौका के बीच भिड़ंत के बाद 17 लोग लापता हो गए। खोज एवं बचाव एजेंसी के प्रमुख देदेन रिदवन्स्याह ने रविवार को बताया कि इंद्रमायु जिले के तटीय जलक्षेत्र में शनिवार देर रात मछली पकड़ने वाली

इंडोनेशिया में मछली पकड़ने वाली नौका और मालवाहक जहाज में भिड़ंत के बाद 17 लोग लापता

Article Advertisement

जकार्ता, चार अप्रैल (एपी) इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा के तटीय जलक्षेत्र में एक मालवाहक जहाज और मछली पकड़ने वाली नौका के बीच भिड़ंत के बाद 17 लोग लापता हो गए। खोज एवं बचाव एजेंसी के प्रमुख देदेन रिदवन्स्याह ने रविवार को बताया कि इंद्रमायु जिले के तटीय जलक्षेत्र में शनिवार देर रात मछली पकड़ने वाली एक नौका इंडोनेशियाई मालवाहक जहाज ‘एमवी हाब्को पायनियर’ से टकराने के बाद पलट गई।

Article Advertisement

इस नौका में 32 लोग सवार थे। समुद्र परिवहन महानिदेशालय के प्रवक्ता ने बताया कि नौका में सवार 15 लोगों को बचा लिया गया तथा स्थानीय मछुआरे और नौसैनिक अन्य लोगों की तलाश कर रहे हैं। रिदवन्स्याह ने बताया कि बोर्नियो द्वीप से कच्चा तेल लेकर आ रहे मालवाहक जहाज को खड़ा कर दिया गया है क्योंकि उसका ‘प्रोपेलर’ मछली पकड़ने वाले जाल में फंस गया।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read