नेपाल ने किया भारतीय गांव पर कब्जा!, सीमा को लेकर दोनों देशों में चल रहा विवाद नेपाल सरकार ने विवादित गांव को हथियाने के लिए पूरा का पूरा त्रिवेणी नगर पालिका क्षेत्र को गंडकी प्रदेश से निकाल कर लुंबनी प्रदेश में शामिल कर लिया है. Indo Nepal Border Dispute: पटना. नेपाल सरकार ने भारतीय गांव पर कब्जा कर लिया है. सुगौली संधि के तहत यह गांव भारतीय सीमा में है, लेकिन 50 साल पहले आई बाढ़ से यह क्षेत्र गंडक नदी के उस पार चला गया. नेपाल का दावा है कि गंडक के इस पार की जमीन उसकी है. इसी बात को लेकर दोनों देशों के बीच विवाद चल रहा है. भारतीय सीमा में स्थित सुस्ता गांव पर नेपाल की वर्षों से नजर है और नेपाल उस पर कब्जा करने का समय समय पर प्रयास करता रहा है. एक बार फिर इस विवादित गांव पर पूरी तरह कब्जा करने के लिए नेपाल ने अपना प्रशासनिक भूगोल बदल दिया है. नेपाल सरकार ने भारत के इस सुस्ता गांव को हथियाने के लिए पूरा का पूरा त्रिवेणी नगर पालिका क्षेत्र को गंडकी प्रदेश से निकाल कर लुंबनी प्रदेश में शामिल कर लिया है. करीब पांच दशक से नेपाल कर रहा दावा दरअसल, सुगौली संधि के तहत भारत और नेपाल की सीमा को गंडक नदी तय करती है. करीब पांच दशक पहले तक सुस्ता, नरसहिया समेत आसपास के गांव भारतीय क्षेत्र में थे. गंडक नदी इन गावों के दूसरी तरफ बहती थी. 50 साल पहले गंडक नदी में बाढ़ आई और कटाव शुरू हो गया. नदी ने अपना रास्ता बदल दिया और भारतीय क्षेत्र की ओर बढ़ने लगी. इससे भारतीय क्षेत्र नदी के उस पार चला गया. वहां की जमीन पर नेपाल ने अधिकार बढ़ाना शुरू कर दिया. इससे विवादित सुस्ता गांव पर भी नेपाल का कब्जा हो गया. नेपाल त्रिवेणी धाम को गंडकी से लुंबनी प्रदेश में शामिल करने के बाद उसे बुद्ध सर्किट से जोड़ने की दिशा में काम किया जायेगा. पूर्व में त्रिवेणी से वाल्मीकि आश्रम को जोड़ने के लिए नेपाल पहले ही एक केबल ब्रिज बना चुका है. बुद्ध सर्किट से जोड़ने की होगी पहल त्रिवेणी को सुस्ता सहित लुबंनी प्रदेश में शामिल करने का फैसला नेपाल के नवलपरासी जिले के परासी में समन्वय समिति की सातवीं बैठक में लिया गया है. जिला समन्वय समिति के प्रमुख भगवान यादव ने बताया कि नवलपरासी जिले का विभाजन हुआ था, तब त्रिवेणी को गंडकी प्रदेश में शामिल किया गया था. सुस्ता के साथ ही त्रिवेणी के सभी वार्डों को गंडकी प्रदेश से अब लुंबनी में शामिल कर दिया जाएगा. वैसे इस बदलाव के पीछे का कारण बताते हुए क्षेत्र संख्या दो के सांसद शशांक का कहना है कि त्रिवेणी धाम की भौगोलिक बनावट के कारण यहां के लोगों को मुख्यालय में जाने में काफी दूरी तय करनी पड़ती है. इस समस्या को देखते हुए राज्य बदला जा रहा है.
Article Advertisement
Border News
नेपाल ने किया भारतीय गांव पर कब्जा!, सीमा को लेकर दोनों देशों में चल रहा विवाद
नेपाल ने किया भारतीय गांव पर कब्जा!, सीमा को लेकर दोनों देशों में चल रहा विवाद नेपाल सरकार ने विवादित गांव को हथियाने के लिए पूरा का पूरा त्रिवेणी नगर पालिका क्षेत्र को गंडकी प्रदेश से निकाल कर लुंबनी प्रदेश में शामिल कर लिया है. Indo Nepal Border Dispute: पटना. नेपाल सरकार ने भारतीय गांव पर कब्जा क

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Border News
अररिया में भारत-नेपाल सीमा के पास 55 किलो गांजा बरामद, तस्कर फरार; SSB और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई

Border News
भारत-नेपाल सीमा पर बढ़ी चौकसी: SSB और नेपाल APF की अहम बैठक, तस्करी रोकने पर जोर

Border News
नेपाल में विनाशकारी बाढ़ से भारी तबाही, सीमांचल की नदियों पर बढ़ी निगरानी

Seemanchal
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनात

Seemanchal
सीमांचल में आज फिर बिगड़ सकता है मौसम, अररिया और किशनगंज समेत कई जिलों में बारिश और वज्रपात का अलर्ट
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15134 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8206 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6750 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6003 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5649 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5234 views
