अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Technology

Instagram Music भारत में शुरू

फोटो शेयरिंग एप इंस्टाग्राम ने भारत में स्टोरी में म्यूजिक जोड़ने के फीचर की शुरुआत कर दी है। इंस्टाग्राम ने मार्च 2018 में कुछ जगहों पर स्टोरी में म्यूजिक का विकल्प शुरू किया था। नाम के अनुसार यह फीचर यूजर को इंस्टाग्राम स्टोरी में आधिकारिक म्यूज ट्रैक एड करने की सुविधा देता है। अब तक इस फीचर के बा

Instagram Music भारत में शुरू

Article Advertisement

फोटो शेयरिंग एप इंस्टाग्राम ने भारत में स्टोरी में म्यूजिक जोड़ने के फीचर की शुरुआत कर दी है। इंस्टाग्राम ने मार्च 2018 में कुछ जगहों पर स्टोरी में म्यूजिक का विकल्प शुरू किया था। नाम के अनुसार यह फीचर यूजर को इंस्टाग्राम स्टोरी में आधिकारिक म्यूज ट्रैक एड करने की सुविधा देता है।

Article Advertisement

अब तक इस फीचर के बारे में इंस्टाग्राम की तरफ से कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई। एंड्रायड और आईओएस यूजर अपने एप को अपडेट कर इस फीचर का लाभ उठा सकते हैं। एक बार एप को लेटेस्ट वर्जन में अपडेट करने के बाद स्टोरी के विकल्प पर जाएं और स्टिकर टैब दबाएं। यहां आपको म्यूजिक फीचर मिलेगा। इसके बाद भी अगर आपको म्यूजिक फीचर दिखाई न दे तो एप को बंद करके दोबारा खोलें। फिर आपको एप पर म्यूजिक फीचर दिखाई देगा। इंस्टाग्राम म्यूजिक फीचर में तीन टैब है जिसमें पॉपुलर सॉन्ग, मूड और जॉनर दिए गए हैं। पॉपलुर लिस्ट में पछताओगे, बेबी शार्क, बैड गाइ और ओल्ड टाउन रोड जैसे गाने दिए गए हैं। यूजर चाहे तो मूड के आधार पर भी गानों का चयन कर सकते हैं जैसे रोमांटिक, फन, अपबीट और ड्रीम। जॉनर जैसे हिंदी, पंजाबी, रॉक, हिपहॉप भी इस फीचर में उपलब्ध है। इसके अलावा यूजर गानों को सर्च भी कर सकते हैं औ इसे सर्च परिणाम से चुन सकते हैं। रिकॉर्ड बटन के बाएं आपको एक इंस्टाग्राम म्यूजिक बटन भी दिखाई देगा। इंस्टाग्राम स्टोरी के लिए कोई वीडियो रिकॉर्ड करने से पहले यूजर म्यूजिक बटन को दबाकर कोई भी गाना चुन सकते हैं। इंस्टाग्राम स्टोरी को देखने वाले यूजर को बैकग्राउंड में चुना गया गाना सुनाई देगा। इसके साथ ही एक स्टिकर भी दिखाई देगा जिसमें कलाकार का नाम और गाने का नाम भी लिखा होगा। इंस्टाग्राम म्यूजिक में लिरिक्स फीचर में भी मौजूद है जिसे पिछली साल जून में लॉन्च किया गया था। इसके तहत यूजर म्यूजिक ट्रैक पर अपनी आवाज में इंस्टाग्राम स्टोरी पर गाने के बोल भी दे पाएंगे। यूजर के पास गानों के कई विकल्प मौजूद होंगे।वे चाहें तो एलबम आर्ट भी चुन सकेंगे। इंस्टाग्राम यूजर को विभिन्न रंगों की मदद से गानों की लिरिक्स को भी बदल सकेंगे।     Source-Hindustan

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read