International Women’s Day 2025: बिहार की बेटियों को मिल रही नई उड़ान, खेलों में दिख रहा दम Women's Day Special: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में हुई प्रगति का मूल्यांकन करने और भविष्य की रणनीति तय करने का दिन भी है।
Education
International Women’s Day 2025: बिहार की बेटियों को मिल रही नई उड़ान, खेलों में दिख रहा दम
International Women’s Day 2025: बिहार की बेटियों को मिल रही नई उड़ान, खेलों में दिख रहा दम Women's Day Special: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस केवल उत्सव का अवसर नहीं, बल्कि महिला सशक्तिकरण की दिशा में हुई प्रगति का मूल्यांकन करने और भविष्य की रणनीति तय करने का दिन भी है। इसी में बिहार सरकार के प्रयासों

Article Advertisement
Article Advertisement
इसी में बिहार सरकार के प्रयासों से महिला खिलाड़ियों को कई स्तर पर सुविधाएं मिल रही हैं।
Women’s Day Special: सपने देखने वाली बेटियों को अगर उचित मौका दिया जाए तो ऊंची उड़ान भी भर सकती हैं।
इसमें सूबे की कई खिलाड़ी बेटियों ने परचम लहराया है।
राज्य सरकार के प्रयासों से महिला खिलाड़ियों को कई स्तर पर सुविधाएं मिल रही हैं।
इसकी बदौलत महिला खिलाड़ी अपने जज़्बे, मेहनत और प्रतिभा से नए आयाम गढ़ रही हैं।
राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारी बेटियों की धाक जम रही है।
ये साबित कर रही हैं कि सफलता सिर्फ संकल्प और समर्पण की मोहताज होती है।
बिहार की महिला खिलाड़ी लॉन बॉल्स, तीरंदाजी, भारोत्तोलन, साइकिलिंग, हॉकी, ताइक्वांडो या हर खेल में चमक बिखेर रही हैं।
उनका यह प्रदर्शन न सिर्फ राज्यवासियों को गौरवान्वित कर रहा है, बल्कि अगली पीढ़ी की महिला खिलाड़ियों के लिए मील का पत्थर भी साबित हो रहा है।
बिहार की बेटियों का शानदार प्रदर्शन हाल में उत्तराखंड में संपन्न हुए 38वें राष्ट्रीय खेलों में बिहार ने ऐतिहासिक प्रदर्शन किया है।
यहां बिहार ने अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए 12 पदक, जिसमें 1 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य शामिल हैं।
इसमें लॉन बॉल्स में महिला टीम ने स्वर्ण पदक अपने नाम किया है।
विश्वकप में निशाना लगाएगी अंशिका वहीं, तीरंदाजी (Archery) में बिहार की अंशिका कुमारी ने रजत पदक जीता है।
अंशिका का ये पदक इसलिए भी खास है, क्योंकि उसने महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में भारतीय तीरंदाजी की दिग्गज दीपिका कुमारी के साथ कड़े मुकाबले में जीता है।
बिहार की अंशिका कुमारी को आने वाले तीरंदाजी विश्व कप 2025 के लिए भारतीय सीनियर तीरंदाजी टीम में शामिल किया गया है।
महिला रग्बी टीम को रजत महिला रग्बी टीम ने ओडिशा के खिलाफ कड़े मुकाबले में रजत पदक जीता।
वहीं योगासन में भी बिहार ने रजत पदक पर कब्जा किया।
बिहार की बेटियों की जीत का यह शानदार सफर नेशनल गेम तक ही सीमित नहीं है।
भार उठाने में भी माहिर बिहार की बेटियां ब्रह्मपुर, ओडिशा में आयोजित अश्मिता खेलो इंडिया महिला राष्ट्रीय भारोत्तोलन चैंपियनशिप में बिहार की खुशबू कुमारी ने अद्भुत प्रदर्शन किया।
जूनियर और सीनियर महिला वर्ग में स्नैच 75 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क 71 किलोग्राम भार वर्ग में दो स्वर्ण पदक अपने नाम किए।
शालिनी ने भी अश्मिता खेलो इंडिया चैंपियनशिप में बेहतरीन खेल दिखाते हुए जूनियर वर्ग में रजत पदक पर कब्जा जमाया।
नेशनल स्कूल गेम्स साइकिलिंग में दमदार प्रदर्शन 68वीं नेशनल स्कूल गेम्स साइकिलिंग चैम्पियनशिप में बिहार की बेटियां शानदार प्रदर्शन कर रही हैं।
यहां सुहानी ने रजत पदक, जबकि अमृता, शालिनी और सुप्रिया ने कांस्य पदक जीते हैं।
पीटी उषा ने कहा कि ‘शानदार बिहार’ भारतीय ओलंपिक संघ की अध्यक्ष और दिग्गज एथलीट पीटी उषा ने बिहार की महिला खिलाड़ियों की प्रशंसा की।
उन्होंने कहा कि बिहार की महिला खिलाड़ी अब राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रही हैं।
सीएम नीतीश का विजन और खेल विभाग का शानदार प्रयास बिहार के महिला खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन श्रेय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विजन को जाता है।
सरकार की नीतियों का नतीजा है कि खेल विभाग खिलाड़ियों के प्रदर्शन को लेकर गंभीर है।
विभाग विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और अवसर व्यवस्था कर रहा है।
इससे खिलाड़ियों की प्रतिभा निखर कर समाने आ रही है।
बिहार की महिला खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फलक पर परचम लहरा रही हैं।
तभी तो हमारी बेटियां कह रही हैं- “उसे गुमां है कि मेरी उड़ान कुछ कम है, मुझे यकीं है कि ये आसमान कुछ कम है।” महानिदेशक ने दी शुभकामनाएं महिला दिवस के अवसर पर रवींद्रन शंकरन, महानिदेशक सह मुख्य कार्यकारी अधिकारी ने कहा कि मैं अपनी महिला खिलाड़ियों के दृढ़ संकल्प को सलाम करता हूं।
वो हर बाधाओं को तोड़कर खेल की दुनिया में सफलता हासिल कर रही हैं।
हम ‘सिंपली पीरियड्स’ जैसे मददगार पहल के द्वारा एक अनुकूल वातावरण बना रहे हैं, ताकि ‘मासिक धर्म’ जैसी स्वास्थ्य से जुड़ी चीजें एक सामाजिक बाधा ना बने।
हमारी प्रतिबद्धता खेल के मैदान और खेल के बाहर भी नई पीढ़ी को प्रेरित करेगी।
बिहार स्पोर्ट्स अथॉरिटी आपके शानदार सफर में आपके साथ है।
आप इसी तरह शानदार प्रदर्शन करते रहें, आगे बढ़ते रहें।
महिला दिवस की शुभकामनाएं।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
Google के AI फीचर पर मुकदमा, स्कूल Chromebook इस्तेमाल करने वाली 13 वर्षीय छात्रा के मामले ने बढ़ाई चिंता

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
