सहरसा के IPS अधिकारी की कर्नाटक में मौत, पहली पोस्टिंग ज्वाइन करने जा रहे थे तभी गाड़ी का टायर फट गया कर्नाटक में आईपीएस अधिकारी हर्ष वर्धन की सड़क हादसे में मौत हो गई. IPS हर्षवर्धन बिहार के सहरसा के रहनेवाले थे. सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के रहने वाले आईपीएस अधिकारी हर्ष वर्धन सिंह की सड़क हादसे में मौत हो गई है. हर्ष वर्धन कर्नाटक के हासन जिले में अपनी पहली पोस्टिंग ज्वाइन करने जा रहे थे. इसी दौरान उनके सरकारी वाहन का टायर फट गया. हर्षवर्धन 2023 बैच के आईपीएस अधिकारी थे. सहरसा जिले के सोनबरसा राज थाना क्षेत्र के फतेहपुर पडरिया के रहनेवाले थे. उनका ननिहाल मधेपुरा जिले के ख़ुरेशन गांव में है. शोक की लहर दौड़ गयीः हर्षवर्धन सिंह की मौत सूचना मिलते ही गांव से लेकर सगे संबंधियों में शोक की लहड़ दौड़ गई. परिजनों के अनुसार हर्षवर्धन के शव को हवाई मार्ग से पटना लाया जाएगा. जिसके बाद मंगलवार को आईपीएस का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव में किया जाएगा. हर्षवर्धन के पिता अखिलेश सिंह भी प्रशासनिक अधिकारी है. सिंगरौली की देवसर तहसील में एसडीएम हैं. हर्षवर्धन का एक छोटा भाई है, जिसका नाम आदित्य वर्धन सिंह है. बीटेक की पढ़ाई करने के बाद वह भी यूपीएससी की तैयारी कर रहा है. सिंगरौली में रहते हैं माता-पिताः परिजन नन्हे और रश्मि ने बताया कि दो नौकरी को रिजाइन करने के बाद हर्षवर्धन का आईपीएस में चयन हुआ था. हर्षवर्धन ने भी बीटेक की डिग्री ली थी, उसके बाद यूपीएससी क्रेक किया था. सभी प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद एएसपी के रूप में हासन में पोस्टिंग मिली थी. वहीं ज्वाइन करने जा रहा था. मंजिल मात्र 10 किलोमीटर दूर रह गयी थी तभी यह हादसा हो गया. इन दोनों ने बताया कि हर्षवर्धन के माता-पिता सिंगरौली में रहते हैं. सभी से गांव में मिलते थे हर्ष वर्धनः फतेहपुर पडरिया के लोग हर्षवर्धन के स्वभाव और व्यवहार की चर्चा कर रहे थे. उनका कहना था कि शुरू से काफी मेधावी था. दो-दो नौकरी छोड़ चुका था. लोगों का कहना था कि जब भी वो गांव आता था तो लगता ही नहीं था कि इतना बड़ा अधिकारी है. सिमरी बख्तियारपुर के एसडीपीओ मुकेश कुमार ठाकुर ने फोन पर कहा कि आईपीएस अधिकारी की सड़क हादसे में मौत की सूचना मिली है. वह उनके पैतृक गांव जा रहे हैं. पूरी स्थिति पर उनकी नजर है.
Article Advertisement
Bihar
सहरसा के IPS अधिकारी की कर्नाटक में मौत, पहली पोस्टिंग ज्वाइन करने जा रहे थे तभी गाड़ी का टायर फट गया
सहरसा के IPS अधिकारी की कर्नाटक में मौत, पहली पोस्टिंग ज्वाइन करने जा रहे थे तभी गाड़ी का टायर फट गया कर्नाटक में आईपीएस अधिकारी हर्ष वर्धन की सड़क हादसे में मौत हो गई. IPS हर्षवर्धन बिहार के सहरसा के रहनेवाले थे. सहरसा: बिहार के सहरसा जिले के रहने वाले आईपीएस अधिकारी हर्ष वर्धन सिंह की सड़क हादसे म

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Bihar
नीरज कुमार के खिलाफ अनंत सिंह का खुला मोर्चा, जन सुराज प्रत्याशी के नामांकन में पहुंचे; अब JDU क्या करेगी?

Bihar
बिहार CMO में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, दीपक कुमार को हटाकर मिली नई जिम्मेदारी; जानिए क्या है पूरा मामला

Bihar
चिराग पासवान की नाराजगी के पीछे क्या है? बिहार NDA में कानून-व्यवस्था से लेकर पार्टी की मांगों तक उठे सवाल

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
