अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Business

ईरान की राजधानी के पास रिफाइनरी में लगी आग बुझाने की कोशिश दूसरे दिन भी जारी

ईरान की राजधानी के पास रिफाइनरी में लगी आग बुझाने की कोशिश दूसरे दिन भी जारी तेहरान, तीन जून (एपी) ईरान की राजधानी के पास स्थित एक तेल रिफाइनरी में बुधवार को लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग के कर्मचारी लगातार दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी प्रयास कर रहे हैं। तेहरान के दक्षिणी हिस्से में स्थित सरक

ईरान की राजधानी के पास रिफाइनरी में लगी आग बुझाने की कोशिश दूसरे दिन भी जारी

Article Advertisement

ईरान की राजधानी के पास रिफाइनरी में लगी आग बुझाने की कोशिश दूसरे दिन भी जारी तेहरान, तीन जून (एपी) ईरान की राजधानी के पास स्थित एक तेल रिफाइनरी में बुधवार को लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग के कर्मचारी लगातार दूसरे दिन बृहस्पतिवार को भी प्रयास कर रहे हैं।

Article Advertisement

तेहरान के दक्षिणी हिस्से में स्थित सरकारी तोंदगूयान पेट्रोकेमिकल कंपनी में बुधवार की रात आग लगी। तेल मंत्रालय की शना समाचार एजेंसी ने बताया कि रिफाइनरी के दो वेस्ट टैंक (कचरा रखने वाला टैंक) में रिसाव के कारण आग लगी। शुरुआत में अधिकारियों ने आशंका जतायी थी कि आग लगने से रिफाइनरी के तरल पेट्रोलियम गैस पाइपलाइन प्रभावित हुआ है। ईरान के तेल मंत्री बिजन जांगनेह रात को ही मौके पर पहुंचे थे। उधर, आपूर्ति बाधित नहीं होने के सरकार के आश्वासन के बावजूद बृहस्पतिवार (इस्लामी सप्ताहांत, बृहस्पतिवार, शुक्रवार) सुबह से ही लोग गैसोलिन के लिए लंबी-लंबी लाइनों में खड़े दिखे। सना ने रिफाइनरी के प्रवक्ता शाकिर खाफेई के हवाले से बताया कि प्रशासन को आशा है कि ईंधन समाप्त होने के बाद आग खुद-ब-खुद बुझ जाएगी। एपी अर्पणा शाहिद शाहिद 0306 1346 तेहरान

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read