आईएसआई के लिए जासूसी के आरोप में एक गिरफ्तार जयपुर 16 सितम्बर (भाषा) राजस्थान पुलिस की खुफिया शाखा और सेना की खुफिया एजेंसी ने एक संयुक्त कार्रवाई में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में इण्डेन गैस एजेंसी के संचालक को गिरफ्तार किया है।
Crime
आईएसआई के लिए जासूसी के आरोप में एक गिरफ्तार
आईएसआई के लिए जासूसी के आरोप में एक गिरफ्तार जयपुर 16 सितम्बर (भाषा) राजस्थान पुलिस की खुफिया शाखा और सेना की खुफिया एजेंसी ने एक संयुक्त कार्रवाई में पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी करने के आरोप में इण्डेन गैस एजेंसी के संचालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि झुंझुनू जिले में नर

Article Advertisement
Article Advertisement
पुलिस ने बताया कि झुंझुनू जिले में नरहड़ गांव के संदीप कुमार (30) को समीप के आर्मी कैंपस में गैस सप्लाई के दौरान पैसों के बदले वहां की गोपनीय सूचना और फोटो आईएसआई को भेजने के आरोप में पूछताछ के लिए हिरासत में लेने के बाद तथ्यों की पुष्टि होने पर गिरफ्तार किया गया ।
पुलिस महानिदेशक खुफिया (खुफिया) उमेश मिश्रा ने बताया कि पाकिस्तानी हैण्डलिंग अफसर ने आरोपी संदीप कुमार से वाटस्एप चैट, वॉइसकॉल एवं वीडियोकॉल से सम्पर्क कर आर्मी कैम्प नरहड के फोटोग्राफ्स एवं संवेदनशील गोपनीय सूचनायें मंगवायी, जिसके लिए उसे बड़ी रकम का प्रलोभन दिया गया था।
उन्होंने बताया कि राज्य खुफिया शाखा एवं सैन्य खुफिया (दक्षिणी कमान) ने निगरानी के पश्चात संयुक्त कार्रवाई कर 12 सितम्बर को नरहड स्थित इण्डेन गैस एजेन्सी संचालक संदीप कुमार को हिरासत में लेकर संयुक्त पूछताछ केन्द्र जयपुर पर लाकर पूछताछ की गई।
मिश्रा ने बताया कि लगभग जुलाई 2021 में पाक हैण्डलिंग अफसर ने आरोपी के मोबाईल पर फोन कर आर्मी कैम्प नरहड के फोटोग्राफ्स एवं संवेदनशील गोपनीय सूचनायें चाही थी।
उन्होंने बताया कि आरोपी ने धनराशि के प्रलोभन में आकर अपने बैंक खाते की डिटेल जरिये वाटस्एप चैट बताया और धनराशि प्राप्त की है।
आरोपी के फोन की वास्तविक जांच में उपरोक्त तथ्यों की पुष्टि हुई और फिर आरोपी के विरूद्व सरकारी गोपनीयता अधिनियम 1923 के तहत मामला दर्ज किया गया एवं उसे गिरफतार किया गया है।
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
फरीदाबाद में पार्किंग विवाद बना हत्या की वजह, पूर्व टेक महिंद्रा अधिकारी की हत्या के आरोपी पड़ोसी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Crime
समस्तीपुर में पुजारी की हत्या से मचा हड़कंप, फोन कर घर से बुलाया और दाग दीं तीन गोलियां; NH-28 पर ग्रामीणों का भारी हंगामा

Crime
पटना के मनेर में बड़ा पुलिस एनकाउंटर, पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड के तीन आरोपी ढेर; थानेदार भी घायल

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
