अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
Crime

जम्मू कश्मीर में आईएसजेके आतंकवादी गिरफ्तार

जम्मू कश्मीर में आईएसजेके आतंकवादी गिरफ्तार , 14 अप्रैल (भाषा) जम्मू कश्मीर पुलिस ने इस्लामिक स्टेट जम्मू एंड कश्मीर (आईएसजेके) के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। इस आतंकवादी संगठन के सदस्य की गिरफ्तारी से दस दिन पहले भी जम्मू के समीप झज्जर कोटली से उसके शीर्ष कमांडर मलिक उमैर उर्फ अब्दुल्ला को पकड

जम्मू कश्मीर में आईएसजेके आतंकवादी गिरफ्तार

Article Advertisement

जम्मू कश्मीर में आईएसजेके आतंकवादी गिरफ्तार , 14 अप्रैल (भाषा) जम्मू कश्मीर पुलिस ने इस्लामिक स्टेट जम्मू एंड कश्मीर (आईएसजेके) के एक आतंकवादी को गिरफ्तार किया है। इस आतंकवादी संगठन के सदस्य की गिरफ्तारी से दस दिन पहले भी जम्मू के समीप झज्जर कोटली से उसके शीर्ष कमांडर मलिक उमैर उर्फ अब्दुल्ला को पकड़ा गया था।

Article Advertisement

जम्मू कश्मीर में सक्रिय यह संगठन दुर्दात संगठन आईएस के नाम पर बनाया गया है। जम्मू जोन के पुलिस महानिरीक्षक मुकेश सिंह ने गिरफ्तार आईएसजेके आतंकी की पहचान आकिब बशीर पार्रे उर्फ अस्सदुल्लाह के रूप में की है जो उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में हंदवाड़ा के उनीसू गांव का रहने वाला है। सिंह ने एक बयान में कहा, ‘‘ वह कश्मीर में आईएसजेके कमांडरों के निर्देश पर कश्मीर में उसके सदस्य के तौर पर काम रहा था।’’ इससे पहले अब्दुल्ला को चार अप्रैल को जम्मू पुलिस के विशेष अभियान दल ने जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग पर झज्जर कोटली से गिरफ्तार किया था। उसके पास एक पिस्तौल, आठ कारतूस, 1.13 लाख रूपये नकद मिले थे। वह कश्मीर के कुलगाम जिले के यारीपुरा गांव का रहने वाला है। सिंह ने बताया कि पूछताछ में अब्दुल्ला से मिली जानकारी के आधार पर अस्सदुल्लाह को गिरफ्तार किया गया।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read