अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Education

आइजोल में पूर्ण लॉकडाउन 14 जून तक बढ़ाया गया

आइजोल में पूर्ण लॉकडाउन 14 जून तक बढ़ाया गया आइजोल, पांच जून (भाषा) मिजोरम सरकार ने शनिवार को राजधानी आइजोल में पूर्ण लॉकडाउन 14 जून तक बढ़ा दिया क्योंकि कोविड-19 को नियंत्रित करने के प्रयासों के बावजूद राज्य में इसके मामले बढ़ रहे हैं। सरकार के आदेश में कहा गया है कि कोविड-19 के मामलों में जहां कमी

आइजोल में पूर्ण लॉकडाउन 14 जून तक बढ़ाया गया

Article Advertisement

आइजोल में पूर्ण लॉकडाउन 14 जून तक बढ़ाया गया आइजोल, पांच जून (भाषा) मिजोरम सरकार ने शनिवार को राजधानी आइजोल में पूर्ण लॉकडाउन 14 जून तक बढ़ा दिया क्योंकि कोविड-19 को नियंत्रित करने के प्रयासों के बावजूद राज्य में इसके मामले बढ़ रहे हैं। सरकार के आदेश में कहा गया है कि कोविड-19 के मामलों में जहां कमी नहीं आई है और हाल के दिनों में होने वाली मौतों की संख्या बढ़ी है, ऐसे में यह जरूरी समझा गया कि लोगों की आवाजाही और गतिविधियों को कम करने के लिए लगाए गए मौजूदा प्रतिबंधों को जारी रखा जाए ताकि कोरोना वायरस के प्रसार को रोका जा सके। आदेश में कहा गया है कि 29 मई को जारी किए गए लॉकडाउन दिशानिर्देशों को 14 जून की सुबह 4 बजे तक सख्ती से लागू किया जाएगा। आइजोल में मौजूदा पूर्ण लॉकडाउन 7 जून को हटाया जाना था। 29 मई को जारी आदेश के अनुसार, आइजोल नगर निगम (एएमसी) क्षेत्र में रहने वाले लोग कुल लॉकडाउन के दौरान अपने घरों या परिसर से बाहर नहीं निकलेंगे। एएमसी क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की दुकानों को हर सुबह खोलने की अनुमति दी जाएगी और कृषि बीज और उपकरण, स्कूल पाठ्यपुस्तकों, मोटर वर्कशॉप और स्पेयर पार्ट्स से संबंधित दुकानें मंगलवार सुबह 5 से शाम 5 बजे के बीच खुलेंगी। इसमें कहा गया है कि निर्माण सामग्री, कंप्यूटर, मोबाइल से संबंधित दुकानें शुक्रवार को सुबह पांच बजे से शाम पांच बजे के बीच खोली जाएंगी। आदेश में कहा गया है कि सब्जी और मांस बाजारों को शुक्रवार को खोलने की अनुमति है। आदेश के अनुसार अस्पतालों, नर्सिंग होम, क्लीनिक, प्रयोगशाला, फार्मेसियों, औषधालय, बैंक और गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थानों, डाकघरों, फिलिंग स्टेशन, एलपीजी स्टोर हाउस, उचित मूल्य की दुकान, पशु चारा स्टोर को प्रतिबंधों से छूट दी गई है। इस बीच, शनिवार को कोविड-19 से एक और व्यक्ति की मौत की सूचना मिली, जिससे राज्यों में मरने वालों की संख्या बढ़कर 52 हो गई। मिजोरम ने शनिवार को कोविड-19 के 236 मामले सामने आये जिससे राज्यों में संक्रमितों की संख्या 13,300 हो गई। राज्य में अब 3,316 उपचाराधीन मामले हैं, जबकि 9,932 लोग संक्रमण से ठीक हो चुके हैं।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read