अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

जयपुर में युवक को गोली मारी, घायल

जयपुर में युवक को गोली मारी, घायल जयपुर, 16 जून (भाषा) जयपुर के करणीविहार थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह बाइक सवार दो हथियारबंद लोगों ने एक युवक पर गोली चलाई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि बाइक सवार दो अज्ञात हथियारबंद युवकों ने आम्रपाली नगर निवासी आदित्य

जयपुर में युवक को गोली मारी, घायल

Article Advertisement

जयपुर में युवक को गोली मारी, घायल जयपुर, 16 जून (भाषा) जयपुर के करणीविहार थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह बाइक सवार दो हथियारबंद लोगों ने एक युवक पर गोली चलाई, जिससे वह घायल हो गया। पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) प्रदीप मोहन शर्मा ने बताया कि बाइक सवार दो अज्ञात हथियारबंद युवकों ने आम्रपाली नगर निवासी आदित्य जैन पर गोलीबारी की।

Article Advertisement

गोली जैन के बायें हाथ पर लगी और आर-पार होकर निकल गई, जिससे वह घायल हो गया। उन्होंने बताया कि घायल आदित्य जैन को उपचार के लिये सवाईमानसिंह अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच में मामला आपसी रंजिश का प्रतीत होता है। पीड़ित पूर्व में मुम्बई में व्यवसाय किया करता था। शर्मा ने बताया कि पीड़ित की ओर से दर्ज शिकायत के अनुसार, यह हमला मुंबई के बिल्डर कमलेश शिंदे द्वारा करवाया गया है, जिसके आधार पर शिंदे के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। उन्होंने बताया कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अज्ञात बाइक सवार हमलावरों की तलाश की जा रही है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read