जयपुर हादसे के डराने वाले वीडियो; 16 लोगों की मौत, 40 गाड़ियां राख, देखें कितना भयानक था मंजर?
Jaipur Tanker Blast Videos: राजस्थान के जयपुर में LPG टैंकर में ब्लास्ट हुआ और आग की चपेट में 40 से ज्यादा गाड़ियां आ गईं।
हादसे के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जो देखने में काफी भयानक और डरावने हैं।
हादसे को लेकर ताजा अपडेट सामने आए हैं, आइए देखते हैं... Jaipur Tanker Blast Videos Viral: राजस्थान के जयपुर में शुक्रवार सुबह भीषण हादसा और अग्निकांड हुआ, जिसे देखकर लोगों का दिल दहल गया।
मौके पर लोगों ने जो मंजर देखा, वह भयावह है।
उस हादसे के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहे हैं, जिसे देखकर कोई भी डर जाएगा।
हादसा अजमेर हाईवे पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने हुआ।
हादसे में मरने वालों की संख्या आज सुबह 16 हो गई, वहीं करीब 35 लोग बुरी तरह झुलसे हुए हैं और अस्पताल में उपचाराधीन हैं।
हादसे में ट्रक और टैंकर के अलावा करीब 40 गाड़ियां जलकर राख हो गईं।
टक्कर होने के बाद एक के बाद एक जो धमाके हुए, वह 20 किलोमीटर दूर तक सुनाई दिए।
लोगों ने हादसे का शिकार हुए लोगों को जलते देखा।
उन्हें जान बचाने की गुहार लगाते देखा।
अग्निकांड इतना भयानक था कि करीब 200 मीटर लंबी सड़क आग का गोला बनी रही।
आसमान में काले धुंए का गुबार छाया रहा।
कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाई गई और रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया।
नोजल टूटने के कारण लीक हुई गैस मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, हादसे शुक्रवार सुबह करीब पौने 6 बजे जयपुर के भांकरोटा इलाके में हुआ।
भारत पेट्रोलियम गैस कंपनी का टैंकर अजमेर से जयपुर आ रहा था।
इस टैंकर ने जब अजमेर हाईवे पर दिल्ली पब्लिक स्कूल के सामने यूटर्न लिया तो जयपुर से अजमेर जा रहे ट्रक से टक्कर हो गई।
गेल इंडिया लिमिटेड के DGM (फायर एंड सेफ्टी) सुशांत कुमार सिंह ने मीडिया को बताया कि टैंकर के 5 नोजल टूटने और करीब 18 टन गैस लीक हुई, जिसमें आग लगने से धमाके हुए।
सवाई मानसिंह हॉस्पिटल में घायलों को भर्ती कराया गया है।
लोग 80 से 90 प्रतिशत झुलस गए थे।
13 लोगों ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ा।
एक शख्स की मौत जयपुरिया में हुई।
9 मृतकों की पहचान हो चुकी है।
करीब 8 घंटे तक हादसास्थल पर आग धधकती रही।
LPG टैंकर के पीछे-पीछे एक और टैंकर आ रहा था।
माचिसों से भरा एक ट्रक भी आ रहा था, लेकिन समय रहते दोनों वहीं रूक गए, वरना हादसा और बड़ा होता।
इससे ज्यादा लोगों की जान जा सकती थी।
Article Advertisement
Education
जयपुर हादसे के डराने वाले वीडियो; 16 लोगों की मौत, 40 गाड़ियां राख, देखें कितना भयानक था मंजर?
जयपुर हादसे के डराने वाले वीडियो; 16 लोगों की मौत, 40 गाड़ियां राख, देखें कितना भयानक था मंजर? Jaipur Tanker Blast Videos: राजस्थान के जयपुर में LPG टैंकर में ब्लास्ट हुआ और आग की चपेट में 40 से ज्यादा गाड़ियां आ गईं। हादसे के वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुए हैं, जो देखने में काफी भयानक और डरावने है

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Education
CBSE ने CTET September 2026 की परीक्षा टालने के बाद दोबारा खोली थी Application Window; नई Exam Date CTET 2026 के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है।

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
