अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Sitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाSitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतजमुई में 3,400 करोड़ का निवेश, CM सम्राट के नेतृत्व में बिहार को उद्योग और स्किल का हब बनाने की दिशा में तेजीपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चा

Article Advertisement

Bihar

जल-जीवन-हरियाली अभियान को मिले सबका सहयोग : मंत्री

जल-जीवन-हरियाली अभियान को मिले सबका सहयोग : मंत्री जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत शनिवार को समाहरणालय स्थित टीसीपी भवन में कार्यक्रम का किया गया आयोजन जागरण संवाददाता, सुपौल: जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत शनिवार को समाहरणालय स्थित टीसीपी भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद

जल-जीवन-हरियाली अभियान को मिले सबका सहयोग : मंत्री

Article Advertisement

जल-जीवन-हरियाली अभियान को मिले सबका सहयोग : मंत्री जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत शनिवार को समाहरणालय स्थित टीसीपी भवन में कार्यक्रम का किया गया आयोजन जागरण संवाददाता, सुपौल: जल-जीवन-हरियाली अभियान के अंतर्गत शनिवार को समाहरणालय स्थित टीसीपी भवन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री सह सुपौल जिला प्रभारी मंत्री डॉ. रमेश ऋषिदेव द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अपने संबोधन में प्रभारी मंत्री ने कहा कि जल-जीवन-हरियाली अभयान मुख्यमंत्री की दूर-दृष्टता का परिणाम है। इस मिशन से उन्होंने सभी को जुड़ने व सहयोग देने की अपील की। बताया कि इस अभियान की सफलता से बिहार का चहुमुंखी विकास होगा तथा विश्व कल्याण में भी बिहार का योगदान होगा। अपने स्वागत संबोधन में जिलाधिकारी महेन्द्र कुमार ने जलवायु परिवर्तन को वास्तविक चुनौती बताते हुए इसके समाधान हेतु जल-जीवन-हरियाली अभियान पर विस्तृत प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि आज इस अवसर पर सुपौल जिले में विभिन्न विभागों की 405 योजनाओं का शिलान्यास तथा 32 योजनाओं का उद्घाटन किया जा रहा है। जिसमें मुख्य रूप से पुराने कुंओं का जीर्णोद्धार, भवन निर्माण विभाग के अधीन सभी भवनों व नगर निकायों में छत वर्षा जल संचय, मनरेगा द्वारा सोख्ता निर्माण, वन प्रमंडल के वृक्षारोपण कार्यक्रम आदि कार्यक्रम सम्मिलित हैं। पुलिस अधीक्षक मृत्युंजय कुमार चौधरी ने कहा कि मौसम परिवर्तन के कारण कहीं बाढ़ तो कहीं सुखाड़ की स्थिति पैदा हो रही है। समय पर मानसून भी नहीं आ रहा है। जल-जीवन-हरियाली अपने आप में एक पूर्ण अभियान है। इस अभियान का दूरगामी परिणाम होगा। कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री द्वारा किए जा रहे शिलान्यास व उद्घाटन कार्यक्रम का लाइव टेलिकास्ट दिखाया गया। वहीं जल-जीवन-हरियाली जागरूकता अभियान के तहत जल संचयन, जैविक खेती और सौर उर्जा प्रोत्साहन विषय पर निबंध लेखन, पेटिग तथा वाद-विवाद जो जिला स्तर पर आयोजित किया गया था उसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान पर रहे प्रतिभागियों को प्रभारी मंत्री द्वारा प्रमाण पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन उप विकास आयुक्त ने किया। जबकि कार्यक्रम में जिला स्तरीय पदाधिकारी, प्रखंड प्रमुख सहित आमजन उपस्थित थे। स्रोत-जागरण  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read