अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...Ara News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...

Article Advertisement

Education

जल जीवन मिशन: 43 प्रतिशत घरों तक नल से जल, 6 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों में 100 प्रतिशत कवरेज

जल जीवन मिशन: 43 प्रतिशत घरों तक नल से जल, 6 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों में 100 प्रतिशत कवरेज नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (भाषा) जल जीवन मिशन के तहत तकरीबन 43 प्रतिशत ग्रामीण घरों तक नल से जल पहुंचा दिया गया है जबकि छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 100 प्रतिशत घरों में इस सुविधा के माध्यम से जल क

जल जीवन मिशन: 43 प्रतिशत घरों तक नल से जल, 6 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों में 100 प्रतिशत कवरेज

Article Advertisement

जल जीवन मिशन: 43 प्रतिशत घरों तक नल से जल, 6 राज्यों-केंद्रशासित प्रदेशों में 100 प्रतिशत कवरेज नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (भाषा) जल जीवन मिशन के तहत तकरीबन 43 प्रतिशत ग्रामीण घरों तक नल से जल पहुंचा दिया गया है जबकि छह राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के 100 प्रतिशत घरों में इस सुविधा के माध्यम से जल की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। आधिकारिक आंकड़े हालांकि बताते हैं कि सात राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के महज 25 प्रतिशत घरों तक ही नल से जल की आपूर्ति की जा रही है। इन राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों में असम (22 प्रतिशत), राजस्थान (20.89 प्रतिशत), लद्दाख (16.32 प्रतिशत), झारखंड (15.12 प्रतिशत), पश्चिम बंगाल (13.48 प्रतिशत), छत्तीसगढ़ (13.17 प्रतिशत) और उत्तर प्रदेश (12.72) शामिल हैं। जल शक्ति मंत्रालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अभी तक कुल 19,22,49,980 घरों में से 8,31,03,880 घरों में नल से जल पहुंचा दिया गया है और यह आंकड़ा 43.23 प्रतिशत के करीब होता है। इन आंकड़ों के मुताबिक वर्ष 2019 में जल जीवन मिशन आरंभ होने के बाद 5,07,41,042 (26.39 प्रतिशत) घरों में नल से जल पहुंचाया गया है। गोवा, तेलंगाना, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, पुडुचेरी, दादरा और नागर हवेली, दमन और दीव के अलावा हरियाणा के 100 प्रतिशत घरों में जल की आपूर्ति की जा रही है। जल जीवन मिशन का उद्देश्य वर्ष 2024 तक स्वच्छ व सुरक्षित पेयजल सभी ग्रामीण घरों में नल से पहुंचाना सुनिश्चित करना है। अधिकारियों ने बताया कि पिछले सप्ताह जल जीवन मंत्रालय ने वर्ष के बीच में इस योजना की प्रगति की समीक्षा की थी। हिमाचल प्रदेश के कार्य की प्रगति के दौरान राज्य सरकार ने वर्ष 2022 तक 100 प्रतिशत घरों में नल से जल पहुंचाने की प्रतिबद्धता जताई है। एक अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार ने हिमाचल सरकार से कहा है कि वह आकांक्षी जिलों को प्राथमिकता दे और बचे हुए गांवों में जल्द से जल्द काम आरंभ करे। पंजाब में जल जीवन मिशन की समीक्षा में यह बात सामने आई कि वह निर्धारित वार्षिक लक्ष्य से आगे है। एक अधिकारी ने बताया कि केंद्र सरकार ने पंजाब को आंकाक्षी जिलों और अत्यधिक प्रदूषित जल वाले रिहायशी इलाकों को प्राथमिकता देने को कहा है। कुल 117 आकांक्षी जिलों के 1,22,33,458 (36.18 प्रतिशत) घर नल से पानी पहुंचाने की सुविधा से जुड़ गए हैं। आंकड़ों के मुताबिक 7,98,199 यानी 77.45 प्रतिशत स्कूलों और 7,73,848 यानी 69.04 प्रतिशत आंगनबाड़ी केंद्रों में नल से जल पहुंचाया गया है। आंकड़ों के अनुसार 12 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के 100 प्रतिशत स्कूलों में जबकि 10 राज्यों व केंद्रशासित प्रदेशों के 75 प्रतिशत स्कूलों तक यह सुविधा पहुंचा दी गई है। झारखंड एकमात्र राज्य है जहां के सिर्फ 17.97 प्रतिशत स्कूलों में ही नल से जल की आपूर्ति सुनिश्चित हो पाई है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read