अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
ताज़ा खबर
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्कमुश्किल वक्त में शरद कपूर के मददगार बने सलमान खान और सोनू सूद, AICWA ने जताया आभारभागलपुर-बांका समेत 10 जिलों में दो दिन बूंदाबांदी के आसार, धान कटाई से पहले जान लें मौसम का अपडेट
India

Video: महिला को लेने आए ‘यमराज’ खाली हाथ लौटे, पुलिसवाला कैसे बना फरिश्ता?

Video: महिला को लेने आए ‘यमराज’ खाली हाथ लौटे, पुलिसवाला कैसे बना फरिश्ता? रेलवे स्टेशन पर हादसों के कई वीडियो सामने आते हैं। कई बार इन हादसों में लोग अपनी जान गंवा देते तो कई किस्मत के धनी होते हैं, जो बच जाते हैं। ऐसा ही मौत के मुंह से निकलने का एक वीडियो महाराष्ट्र के जलगांव रेलवे स्टेशन का वायरल

Video: महिला को लेने आए ‘यमराज’ खाली हाथ लौटे, पुलिसवाला कैसे बना फरिश्ता?

Article Advertisement

Video: महिला को लेने आए ‘यमराज’ खाली हाथ लौटे, पुलिसवाला कैसे बना फरिश्ता? रेलवे स्टेशन पर हादसों के कई वीडियो सामने आते हैं। कई बार इन हादसों में लोग अपनी जान गंवा देते तो कई किस्मत के धनी होते हैं, जो बच जाते हैं। ऐसा ही मौत के मुंह से निकलने का एक वीडियो महाराष्ट्र के जलगांव रेलवे स्टेशन का वायरल हो रहा है।

Article Advertisement

Jalgaon Railway Station: जाको राखे साइयां मार सके ना कोई ये महज एक कहावत है, लेकिन कई मामलों में ये सही साबित हो जाती है। सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो सामने आते हैं जिनको देखकर यकीन नहीं हो पाता कि ऐसा कैसे हो सकता है। ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है जो महाराष्ट्र के जलगांव रेलवे स्टेशन का है। रेलवे स्टेशन पर सतर्क पुलिसकर्मी कर्मी एक महिला के लिए फरिश्ता बनकर उतरा। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश में ट्रेन की चपेट में आ जाती है। इसके बाद वो ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच फंसी महिला को बाहर निकालता है। रेलवे ट्रैक पर टला बड़ा हादसा कभी कभी रेलवे ट्रैक पार करते वक्त लोगों की लापरवाही उनकी जान ले लेती है। इसके बावजूद भी लोग शॉर्ट कट लेने के चक्कर में अपनी जान दांव पर लगा देते हैं। महाराष्ट्र के जलगांव रेलवे स्टेशन का जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें देखा जा सकता है कि प्लेटफॉर्म पर बहुत से लोग इंतजार कर रहे हैं। इसी बीच दूसरी तरफ खड़ी एक महिला रेलवे ट्रैक को पार करने के लिए पटरी पर उतर आती है। ये सब एक पुलिसकर्मी दूर से देख रहा था, जिसपर वो एक्शन लेते हुए महिला की तरफ दौड़ता है। महिला ट्रैक पार नहीं कर पाती इतने में ही एक ट्रेन आ जाती है। महिला अपना बैग प्लेटफॉर्म पर फेंक देती है लेकिन खुद ऊपर नहीं आ पाती है। इस दौरान प्लेटफॉर्म पर मौजूद कई लोग वहां पर पहुंचकर महिला को बचाने का प्रयास करते हैं। लेकिन महिला कोच और प्लेटफॉर्म के बीच फंस जाती है, फिर ट्रेन उसको कुछ मीटर तक घसीटती हुई ले जाती है। एक पुलिसकर्मी जल्दी से दौड़कर उस महिला को प्लेटफॉर्म पर खींच लेता है। इस सब में महिला घायल हो जाती है, जिसको आरपीएफ के लोगों ने अस्पताल में भर्ती कराया।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read