अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
बाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनातभारत-नेपाल सीमा पर 25 एलवेस्टर शीट जब्त: 2 नेपाली नागरिक गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और थ्री-व्हीलर भी पकड़ाMotihari News: 10 लोगों की मौत, 12 थानों में केस... जहरीली शराब कांड के मास्टरमाइंड को बनारस से पकड़ लाई बि...Lakhimpur Khiri News: भारत-नेपाल सीमा पर 12.01 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तारसोनभद्र का 25 हजार का इनामी NDPS आरोपी बिहार से गिरफ्तार, भागलपुर में छिपा था मुकेश साहबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, प्रीता वर्मा संभालेंगी डीजीपी की कमान, हरजोत कौर बनी बीपीएससी चेयरमैनKishanganj News: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ ने की संयुक्त गश्तनेपाल के प्रेमी से मिलने भूटान होकर भारत पहुंची अमेरिका की युवती; बिहार बॉर्डर पर SSB ने रोका, पूछा- वीजा कहां है?Delhi News: बिहार के छपरा के ध्यानार्थ : श्रमिक की 21वीं मंजिल से गिरकर मौतकरोड़ों में खेलने वाली चाची 420 गिरफ्तार, मधुबनी में भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाईबिहार में UCC पर सियासत तेज: RJD का नीतीश को सरकार बनाने का ऑफर, BJP से चिराग का रुख अलग, 'हम' का समर्थनबाढ़ के बीच बिहार में स्वास्थ्य व्यवस्था अलर्ट, 48 अस्थायी स्वास्थ्य शिविरों में डॉक्टर तैनातभारत-नेपाल सीमा पर 25 एलवेस्टर शीट जब्त: 2 नेपाली नागरिक गिरफ्तार, मोटरसाइकिल और थ्री-व्हीलर भी पकड़ाMotihari News: 10 लोगों की मौत, 12 थानों में केस... जहरीली शराब कांड के मास्टरमाइंड को बनारस से पकड़ लाई बि...Lakhimpur Khiri News: भारत-नेपाल सीमा पर 12.01 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन गिरफ्तारसोनभद्र का 25 हजार का इनामी NDPS आरोपी बिहार से गिरफ्तार, भागलपुर में छिपा था मुकेश साहबिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, प्रीता वर्मा संभालेंगी डीजीपी की कमान, हरजोत कौर बनी बीपीएससी चेयरमैनKishanganj News: भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी और एपीएफ ने की संयुक्त गश्तनेपाल के प्रेमी से मिलने भूटान होकर भारत पहुंची अमेरिका की युवती; बिहार बॉर्डर पर SSB ने रोका, पूछा- वीजा कहां है?Delhi News: बिहार के छपरा के ध्यानार्थ : श्रमिक की 21वीं मंजिल से गिरकर मौतकरोड़ों में खेलने वाली चाची 420 गिरफ्तार, मधुबनी में भारत-नेपाल सीमा पर बड़ी कार्रवाईबिहार में UCC पर सियासत तेज: RJD का नीतीश को सरकार बनाने का ऑफर, BJP से चिराग का रुख अलग, 'हम' का समर्थन

Article Advertisement

World

पहलगाम हमले के आतंकियों के स्केच जारी, देखिए कैसे था दहशत फैलाने वालों का चेहरा

पहलगाम हमले के आतंकियों के स्केच जारी, देखिए कैसे था दहशत फैलाने वालों का चेहरा जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पहलगाम के बैसरन में मंगलवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ, जिसके बाद पूरे देश में आक्रोश है। आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस बीच आतंकियों के स्केच जार

पहलगाम हमले के आतंकियों के स्केच जारी, देखिए कैसे था दहशत फैलाने वालों का चेहरा

Article Advertisement

पहलगाम हमले के आतंकियों के स्केच जारी, देखिए कैसे था दहशत फैलाने वालों का चेहरा जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पहलगाम के बैसरन में मंगलवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ, जिसके बाद पूरे देश में आक्रोश है। आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस बीच आतंकियों के स्केच जारी किए गए है। देखिए कैसे था दहशतगर्दों का हुलिया। जम्मू-कश्मीर (Jammu Kashmir) के पहलगाम के बैसरन में मंगलवार को बड़ा आतंकी हमला हुआ, जिसके बाद पूरे देश में आक्रोश है। इस हमले में 22 लोगों की मौत हुई है और 17 लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आतंकियों को पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों द्वारा सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इसी बीच आतंकियों के स्केच जारी किए गए हैं। आतंकियों की पहली स्केच आई सामने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 27 पर्यटकों की जान लेने वाले आतंकियों की पहली स्केच सामने आ गई है। सुरक्षा एजेंसियों ने आतंकियों के स्केच जारी किए हैं। इन आतंकियों की पहचान आसिफ फौजी, सुलेमान साह और अबू तलहा के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि पर्यटकों पर चुन-चुनकर मारने के बाद ये आतंकी पास के पहाड़ी जंगलों में छुप गए हैं। उन्हें पकड़ने के लिए सुरक्षाबलों की तरफ से गहन तलाशी अभियान चलाया जा रहा है। आतंकियों ने AK-47 से की थी फायरिंग बताया जा रहा है कि आतंकियों के पास AK-47 राइफल्स थीं, जिससे उन्होंने फायरिंग की थी। साथ ही उनमें से दो आतंकी पश्तों भाषा में बात कर रहे थे। इन आतंकियों के पहलगाम पहुंचने के रूट का भी पता चला है। सुरक्षाबलों से जुड़े सत्रों के मुताबिक, अभी तक की जांच में पता चला है कि ये आतंकी करीब 2 हफ्ते पहले ही भारतीय सीमा में दाखिल हुए थे। फिर वे राजौरी से वधावन होते हुए पहलगाम पहुंचे। संदिग्धों के ठिकानों और संपर्कों को खंगालने में जुटी जांच एजेंसियां आतंकियों के स्केच को इलाके में बड़े पैमाने पर प्रचारित किया जा रहा है ताकि संदिग्धों की पहचान में स्थानीय लोगों की मदद मिल सके। जांच एजेंसियां अब इन संदिग्धों के ठिकानों और संपर्कों को खंगालने में जुटी हैं। बता दें कि हमले की जिम्मेदारी लश्कर-ए-तैयबा के विंग द रजिस्टेंस फ्रंट यानी TRF ने ली है। खुफिया सूत्रों के मुताबिक, पहलगाम अटैक में दो विदेशी और दो लोकल आतंकी शामिल थे। सूत्रों ने कहा कि पहलगाम हमले का मास्टर माइंड सैफुल्लाह खालिद है। वह पाक अधिकृत कश्मीर (PoK) से आतंकी गतिविधियों को ऑपरेट करता है। उसकी लोकेशन रावलकोट बताई गई है। सैफुल्लाह ने एक महीने पहले हमले की चेतावनी भी दी थी। इसका 2019 का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। इस वीडियो में सैफुल्लाह ने कहा था कि कश्मीर का मसला ठंडा नहीं होने देना है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read