अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
India

जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 104 नए मामले आए

जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 104 नए मामले आए श्रीनगर, 21 दिसंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर में गत 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 104 नए मामले सामने आने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,40,036 हो गई है। वहीं, इस दौरान एक संक्रमित की मौत दर्ज की गई है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह

जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 104 नए मामले आए

Article Advertisement

जम्मू-कश्मीर में कोविड-19 के 104 नए मामले आए श्रीनगर, 21 दिसंबर (भाषा) जम्मू-कश्मीर में गत 24 घंटे के दौरान कोविड-19 के 104 नए मामले सामने आने के बाद केंद्र शासित प्रदेश में संक्रमितों की कुल संख्या बढ़कर 3,40,036 हो गई है।

Article Advertisement

वहीं, इस दौरान एक संक्रमित की मौत दर्ज की गई है। एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि मंगलवार को सामने आए नए मामलों में 26 जम्मू संभाग के हैं जबकि शेष 78 मरीज कश्मीर संभाग के हैं। अधिकारी ने बताया कि श्रीनगर जिले में सबसे अधिक 40 और लोगों के संक्रमित होने की पुष्टि हुई जबकि जम्मू जिले में 18 नए मामले आए हैं। उन्होंने बताया कि केंद्र शासित प्रदेश में इस समय 1,327 मरीज उपचाराधीन हैं जबकि अबतक 3,34,195 मरीज महामारी को मात दे चुके हैं। अधिकारी ने बताया कि गत 24 घंटे के दौरान हुई एक मरीज की मौत के साथ केंद्र शासित प्रदेश में मृतकों की कुल संख्या 4,514 हो गई है। इस बीच, अधिकारियों ने बताया कि जम्मू-कश्मीर में अबतक म्यूकोरमाइकोसिस (ब्लैक फंगस) के 50 मामलों की पुष्टि हो चुकी है। हालांकि, सोमवार से अबतक कोई नया मामला नहीं आया है।

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read