अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Crime

जम्मू-कश्मीर में अमित शाह ने आतंकवाद पर कहा- गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा - BJP election rally

जम्मू-कश्मीर में अमित शाह ने आतंकवाद पर कहा- गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा - BJP election rally जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले भाजपा के बड़े नेताओं ने रविवार को धुआंधार प्रचार किया. बीजेपी ने अनुच्छेद 370 को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं पर हमला बोला राजौरी: जम्मू-

जम्मू-कश्मीर में अमित शाह ने आतंकवाद पर कहा- गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा - BJP election rally

Article Advertisement

जम्मू-कश्मीर में अमित शाह ने आतंकवाद पर कहा- गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा - BJP election rally जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान से ठीक पहले भाजपा के बड़े नेताओं ने रविवार को धुआंधार प्रचार किया. बीजेपी ने अनुच्छेद 370 को लेकर नेशनल कॉन्फ्रेंस के नेताओं पर हमला बोला राजौरी: जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 25 सितंबर को होना है. दूसरे चरण में 26 सीटों पर चुनाव होंगे. इसे देखते हुए रविवार को केंद्र शासित प्रदेश में भाजपा की ओर से बड़े नेताओं ने धुआंधार प्रचार किया. पहले चरण की वोटिंग में लोगों में उत्साह देखा गया. वोटिंग प्रतिशत काफी अच्छी रही. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने प्रचार रैलियों को संबोधित किया. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज दूसरे दिन चुनाव प्रचार अभियान में शामिल हुए. अमित शाह ने नौशेरा में एक जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने आरक्षण और आतंकवाद के मुद्दे को लेकर जम्मू-कश्मीर के तीन खानदानों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा, 'फारूक अब्दुल्ला कहते हैं कि वे अनुच्छेद 370 को वापस लाएंगे. फारूक साहब, कोई भी अनुच्छेद 370 को वापस नहीं ला सकता. अब, बंकरों की जरूरत नहीं है क्योंकि कोई भी गोली चलाने की हिम्मत नहीं कर सकता. अगर वहां गोली आई तो गोली का जवाब गोले से दिया जाएगा'. वे शेख अब्दुल्ला का झंडा वापस लाना चाहते हैं. जम्मू-कश्मीर में केवल हमारा तिरंगा लहराएगा. वे चाहते हैं कि हम पाकिस्तान के साथ बातचीत करें. हम आतंकवाद के खत्म होने तक पाकिस्तान के साथ बातचीत के पक्ष में नहीं हैं. वे आतंकवादियों को जेलों से रिहा करना चाहते हैं लेकिन नरेंद्र मोदी सरकार ने आतंकवाद को बहुत गहराई से दफना दिया है. कोई भी आतंकवादी या पत्थरबाज जेल से रिहा नहीं होगा.' वहीं, जम्मू के बरनाई में केंद्रीय मंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक रैली को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि जम्मू और भाजपा का एक बहुत ही खास रिश्ता है. नरेंद्र मोदी 2014 में भारत के प्रधानमंत्री बने और जब आपने उन्हें 2019 में फिर से प्रधानमंत्री बनाया, तो उनकी इच्छाशक्ति और अमित शाह की रणनीति से हमने अनुच्छेद 370 को समाप्त कर दिया. यह हमारे लिए खुशी की बात है कि अनुच्छेद 370 को समाप्त कर दिया गया है और जम्मू-कश्मीर में चुनाव हो रहे हैं.'

Article Advertisement

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read