अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
Sitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचारSitamarhi News: नेपाल सीमा पर देर रात सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण, अधिकारियों ने की रात्रि गश्तीसीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई: 432 लीटर नेपाली शराब जब्तबिहार के युवक की अस्पताल में मौतपहले बाढ़, अब चुनाव; बिहार में टीचर ट्रांसफर फिर अटके; रविवार से नहीं खुलेगा पोर्टलअतीक गैंग के जिस शूटर को 3 साल से खोज रही यूपी पुलिस, वो बिहार की जेल में बंद मिला; 5 लाख का इनामAra News: युवा रालोमो ने किया बिहार युवा संवाद का आयोजन432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार

Article Advertisement

Crime

जापान के प्रधानमंत्री का भारत दौरा आज से, पीएम मोदी संग ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा पर करेंगे बातचीत

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा (Fumio Kishida) आज भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंच रहे हैं. सोमवार को उनके आगमन से पहले सूत्रों ने बताया कि उनकी भारत यात्रा दोनों देशों को इस बात पर चर्चा करने का अवसर प्रदान करेगी कि कैसे जी20 (G20) और जी7 (G7) समूह खाद्य -स्वास्थ्य सुरक्षा, ऊर्जा स्रोतों में बदलाव

जापान के प्रधानमंत्री का भारत दौरा आज से, पीएम मोदी संग ऊर्जा, खाद्य सुरक्षा पर करेंगे बातचीत

Article Advertisement

जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा (Fumio Kishida) आज भारत दौरे पर नई दिल्ली पहुंच रहे हैं. सोमवार को उनके आगमन से पहले सूत्रों ने बताया कि उनकी भारत यात्रा दोनों देशों को इस बात पर चर्चा करने का अवसर प्रदान करेगी कि कैसे जी20 (G20) और जी7 (G7) समूह खाद्य -स्वास्थ्य सुरक्षा, ऊर्जा स्रोतों में बदलाव और आर्थिक सुरक्षा जैसे अन्य कई महत्वपूर्ण वैश्विक मुद्दों के संदर्भ में मिलकर काम कर सकते हैं. भारत और जापान वर्तमान में क्रमशः जी20 और जी7 की अध्यक्षता कर रहे हैं. माना जा रहा है कि किशिदा अपने इस दौरे से महीने की शुरुआत में भारत में होने वाली जी20 विदेश मंत्रियों (Foreign Ministers) की बैठक में अपने विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी की अनुपस्थिति की भरपाई कर रहे हैं. रूस-यूक्रेन मसले पर भी चर्चा यूक्रेन का मुद्दा किशिदा के अपने समकक्ष नरेंद्र मोदी के साथ बैठक के एजेंडे में फिर से प्रमुखता से शामिल होगा. इसके अलावा सुरक्षा और रक्षा सहयोग बढ़ाने और मुक्त, खुले और समावेशी इंडो-पैसिफिक की दिशा में काम करने पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा. किशिदा ने शनिवार को एक द्विपक्षीय शिखर सम्मेलन के लिए जर्मन चांसलर ओलाफ शोल्ज़ की मेजबानी की, जिसमें दोनों नेताओं ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय अपराध न्यायालय (आईसीसी) के गिरफ्तारी वारंट का स्वागत किया. हालांकि भारत और अमेरिका दोनों कोर्ट के सदस्य नहीं हैं और आईसीसी वारंट के जी20 और शंघाई सहयोग शिखर सम्मेलन में पुतिन की भागीदारी की संभावना नहीं है. जी20 सम्मेलन की की मेजबानी भारत इस साल के अंत में करेगा. हिंद-प्रशांत क्षेत्र पर रहेगा ध्यान एक सूत्र ने कहा, 'रक्षा और सुरक्षा सहयोग हमारी विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के सबसे महत्वपूर्ण स्तंभों में से एक के रूप में उभरा है और हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति और स्थिरता सुनिश्चित करने में एक महत्वपूर्ण कारक है.' उम्मीद है कि किशिदा जापान की मुक्त और खुली भारत-प्रशांत नीति को और विस्तार देने पर बात करेंगे. अधिकारी के मुताबिक दोनों देशों के बीच जापान में जनवरी 2023 में पहले फाइटर जेट अभ्यास 'वीर गार्जियन' का सफल आयोजन एक मील का पत्थर था.

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read