India
जेसीबी ने वृद्ध को रौंदा, मौत के बाद लोगों ने किया हंगामा, चालक को बनाया बंधक
Published: 21/11/2019, 7:14:23 am•185 views•Seemanchal Live
जेसीबी ने वृद्ध को रौंदा, मौत के बाद लोगों ने किया हंगामा, चालक को बनाया बंधक एक अनियंत्रित जेसीबी ने बुधवार दोपहर 50 वर्षीय वृद्ध को रौंद डाला। मौके पर ही उनकी मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने हंगामा करते हुए चालक को बंधक बना लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को समझा-बुझाकर हंगामा शांत कराया

जेसीबी ने वृद्ध को रौंदा, मौत के बाद लोगों ने किया हंगामा, चालक को बनाया बंधक एक अनियंत्रित जेसीबी ने बुधवार दोपहर 50 वर्षीय वृद्ध को रौंद डाला।
मौके पर ही उनकी मौत हो गई।
इस घटना से आक्रोशित लोगों ने हंगामा करते हुए चालक को बंधक बना लिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस लोगों को समझा-बुझाकर हंगामा शांत कराया और चालक को हिरासत में लेते हुए उसे अपने साथ थाने ले आई।
यह हादसा मधुबनी टीओपी थाना अंतर्गत हेम कॉलोनी चौक के समीप हुआ।
कृष्णापुरी यादव टोला के रहने वाले बलराम यादव मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बलराम यादव घर से निकलकर सैलून में दाढ़ी बनाने जा रहे थे कि तभी पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे जेसीबी से उसे जोरदार ठोकर मारा, जिससे वह सड़क पर गिर गया और फिर जेसीबी का बड़ा चक्का उसके शरीर पर चढ़ गया।
उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मधुबनी टीओपी को दी गई।
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आक्रोशित लोगों को जनप्रतिनिधियों के प्रयास से समझा-बुझाकर शांत करवाया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।
मधुबनी टीओपी के एसआई धीरेंद्र राय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
स्रोत-दैनिक भास्कर
What do you think?
Leave a Comment
Related News
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15006 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8184 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6738 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5988 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5634 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5227 views



