अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Bihar

1 से 20 सितंबर तक तीन चरणों में केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करेंगे JDU कार्यकर्त्ता

1 से 20 सितंबर तक तीन चरणों में केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करेंगे JDU कार्यकर्त्ता सुपौल जिले में जदयू जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को शहर के जिला जदयू कार्यालय में हुई.   सुपौल जिले में जदयू जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को शहर के जिला जदयू कार्यालय में हुई. जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्

1 से 20 सितंबर तक तीन चरणों में केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करेंगे JDU कार्यकर्त्ता

Article Advertisement

1 से 20 सितंबर तक तीन चरणों में केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध करेंगे JDU कार्यकर्त्ता सुपौल जिले में जदयू जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को शहर के जिला जदयू कार्यालय में हुई.   सुपौल जिले में जदयू जिला कार्यकारिणी की बैठक रविवार को शहर के जिला जदयू कार्यालय में हुई. जिला अध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सांसद दिलेश्वर कामत, निर्मली विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, पिपरा विधायक रामविलास कामत पूर्व विधायक लखन ठाकुर सहित अन्य नेता और कार्यकर्त्ता शामिल हुए. बैठक में पार्टी के संगठन मजबूती और विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गयी. इस दौरान बताया गया कि आगामी सितंबर महीने में पार्टी की और से तीन अलग-अलग चरणों में केंद्र सरकार की गलत नीतियों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जायेगा. इसके तहत 1 से 5 सितंबर तक जिला मुख्यालय और 7 से 12 सितंबर तक प्रखंड मुख्यालयों में मशाल जुलूस और कैंडिल मार्च निकाला जायेगा. केंद्र सरकार की नीतियों का करेंगे विरोध वहीं, 15 से 20 सितंबर के बीच जदयू के सभी नेता और कार्यकर्त्ता अपने घरों में काला झंडा लगा कर केंद्र सरकार के नीतियों का विरोध करेंगे. इधर, सांसद दिलेश्वर कामत ने एक बार फिर दावा किया है कि आगामी लोकसभा चुनाव में बिहार की सभी 40 सीटें INDIA गठबंधन के खाते में जायेगी. उन्होंने कहा कि इसके लिये महागठबंधन का हर एक नेता और कार्यकर्त्ता पुरजोर तैयारी में जुटे हुए हैं. वहीं, संगठन की मजबूती पर भी गंभीरता से कार्य किया जा रहा है. जबकि जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव ने पार्टी पदाधिकारीयों से विरोध प्रदर्शन के इस कार्यक्रम में अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने की अपील की है. बिहार में सियासत गर्माहट बढ़ी बता दें कि आगामी चुनाव को लेकर बिहार में सियासत गर्मा चुकी है. सभी पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियों में लगी हुई है, जहां भाजपा एक बार फिर से सत्ता में आने के लिए पूरी कोशिश में लगी हुई है तो वहीं विपक्षी पार्टियां का इंडिया गठबंधन भी भाजपा का विजय रथ रोकने के लिए तैयारी कर रही है.  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read