'दुर्गा पूजा पर 2 से 12 अक्टूबर तक छुट्टी मिले' शिक्षकों को गिरिराज सिंह का समर्थन, भड़की JDU - Giriraj Singh बिहार के सरकारी स्कूलों में दुर्गा पूजा और छठ पर छुट्टियों के विवाद को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है. शिक्षकों की मांग का बीजेपी नेता व केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने समर्थन किया तो जेडीयू ने उन्हें करारा जवाब दिया है पटना : बिहार के सरकारी स्कूलों में दुर्गा पूजा और छठ पर छुट्टी बढ़ाने की मांग लगातार उठ रही है. शुक्रवार को शिक्षक संघ की ओर से #RestorePoojaVacations अभियान चला. अब बीजेपी नेता गिरिराज सिंह ने भी शिक्षकों की इस मांग का समर्थन किया है, जिस पर जेडीयू ने केन्द्रीय मंत्री को पूरे राज्य में फलाहार की व्यवस्था कराने की सलाह दी है. 'दुर्गा पूजा, छठ में शिक्षकों को मिले छुट्टी' : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार में दुर्गापूज पर्व पर शिक्षकों को छुट्टी देने की अपील की है. अपने एक्स अकाउंट पर बीजेपी नेता ने लिखा- ''मैं माननीय मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार जी से अनुरोध करता हूं कि दुर्गा पूजा को देखते हुए शिक्षकों को 2 अक्टूबर से 12 अक्टूबर तक छुट्टी दी जाए. '' 'पूरे राज्य में फलाहार की व्यवस्था कराइए' : केन्द्रीय मंत्री के इस पोस्ट के बाद जेडीयू की ओर से जवाब आया. गिरिराज सिंह के पोस्ट को टैग करते हुए जेडीयू प्रवक्ता अरविंद निषाद ने लिखा- ''मैं माननीय केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह जी से पावन पर्व नवरात्र के अवसर पर उनसे अपनी निजी कोष से पटना सहित पूरे राज्य में फलहार व्यवस्था करने का मांग करता हूं.'' बीजेपी नेता गिरिराज सिंह की मांग और जेडीयू के इस जवाब के बाद सियासी बवाल बढ़ गया है. इसे लोग दोनों दलों के बीच खटपट से जोड़कर देख रहे है. सोशल मीडिया पर हुआ ट्रेंड : इससे पहले शुक्रवार को बिहार के तमाम शिक्षकों ने दुर्गा पूजा और छठ की छुट्टियों को लेकर सोशल मीडिया पर अभियान चलाया. #RestorePoojaVacations अभियान शुक्रवार दोपहर कई घंटों तक ट्रेंड करता रहा. शिक्षकों की मांग थी की उन्हें पहले की तरह दुर्गा पूजा और छठ पर छुट्टियां दी जाय. के के पाठक ने की थी छुट्टियों में कटौती : बता दें कि बिहार में बीपीएससी शिक्षकों को साल में 33 ईल और 16 सीएल का प्रावधान है. इसके अलावा दुर्गा पूजा में 12 छुट्टी, दिपावली और छठ पूजा के बीच 8 छुट्टी मिलाकर 23 दिनों की छुट्टी का प्रावधान था. बाद में इसमे कटौती कर दी गई. जिसका खूब विरोध हुआ. कई शिक्षकों ने तो इस्तीफा तक दे दिया. अब साल में कितनी मिलेगी छुट्टी?
Education
'दुर्गा पूजा पर 2 से 12 अक्टूबर तक छुट्टी मिले' शिक्षकों को गिरिराज सिंह का समर्थन, भड़की JDU - Giriraj Singh
'दुर्गा पूजा पर 2 से 12 अक्टूबर तक छुट्टी मिले' शिक्षकों को गिरिराज सिंह का समर्थन, भड़की JDU - Giriraj Singh बिहार के सरकारी स्कूलों में दुर्गा पूजा और छठ पर छुट्टियों के विवाद को लेकर सियासी घमासान शुरू हो गया है. शिक्षकों की मांग का बीजेपी नेता व केन्द्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने समर्थन किया तो जे
Article Advertisement
Article Advertisement
: ईएल और सीएल की छुट्टियों में तो कोई कटौती नहीं की गई. लेकिन 23 दिनों की छुट्टी को घटाकर 11 दिन कर दिया गया था. दुर्गा पूजा पर तीन दिनों की छुट्टी, एक दिन दीपावली और छठ पूजा पर दो दिन की छुट्टी कर दी गई. बाद में तीज पर्व को लेकर दो दिन की छुट्टी दी गई थी. गुरुनानक जयंती, रक्षाबंधन, अनंत चतुर्दशी, जीतिया में भी अवकाश घोषित किया गया. कब है दुर्गा पूजा और छठ ?
: देशभर में दुर्गा पूजा का त्यौहार 3 अक्टूबर (कलश स्थापना) से शुरू होकर 12 अक्टूबर (दसवीं पूजा) को समापन होगा. जबकि छठ पूजा 2024 5 नवंबर नहाय खाय से शुरू होकर, 6 नंवबर को खरना, 7 नवंबर को संध्या अर्घ्य और 8 नवंबक तो उषा अर्घ्य के साथ समापन होगा.
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Education
Google के AI फीचर पर मुकदमा, स्कूल Chromebook इस्तेमाल करने वाली 13 वर्षीय छात्रा के मामले ने बढ़ाई चिंता

Education
बिहार बोर्ड छात्रों के लिए बड़ी खबर: 10वीं-12वीं परीक्षा फॉर्म की तारीख बढ़ी, लाइब्रेरियन परीक्षा के आवेदन भी शुरू

Education
बिहार में 32,388 शिक्षक पदों पर भर्ती, 25 सितंबर से आवेदन; एक परीक्षा और नेगेटिव मार्किंग का नया नियम

Business
EPFO: हर महीने कट रहा है PF, लेकिन खाते में जमा हो भी रहा है या नहीं? घर बैठे ऐसे करें चेक

Entertainment
अमिताभ बच्चन को धमकी देने के मामले में बड़ा खुलासा, गोल्डी ढिल्लों के गुर्गों का गैंगस्टर विक्की हद्दल से भी संपर्क
Trending News
#1
अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
24 views
#2मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी
21 views
#3शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
21 views
#4उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था
20 views
#5प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी
20 views
#6Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान
20 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15234 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8231 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6785 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6031 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5674 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5270 views
