नालंदा में गिरफ्तारी के बाद JDU के इस नेता को पार्टी से किया गया बर्खास्त, जानिए क्या है मामला नीतीश सरकार ने जेडीयू नेता सीताराम प्रसाद को पार्टी से बर्खास्त कर दिया है. दरअसल, 11 सितंबर को जेडीयू नेता शराब पार्टी करते हुए पकड़े गए थे. नीतीश सरकार ने अपने ही नेता पर बड़ी कार्रवाई की है. जेडीयू नेता पर सरकार की तरफ से गाज गिरी है और उन्हें पार्टी ने सभी पदों से बर्खास्त कर दिया है. यह कार्रवाई सीएम नीतीश के गृह जिले नालंदा के अस्थावां प्रखंड अध्यक्ष सीताराम प्रसाद पर की गई है. यहा कार्रवाई जेडीयू के प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशावाह ने अनुशासनात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से बर्खास्त कर दिया. जेडीयू नेता को पार्टी से किया गया बर्खास्त उन्होंने कहा कि चाहे कोई किसी भी पार्टी का क्यों ना हो, अगर गलत काम करेगा तो प्रशासन कार्रवाई करेगा. बता दें कि नालंदा में जेडीयू अध्यक्ष सहित 14 लोगों को शराब पार्टी करते हुए गिरफ्तार किया गया था. इस कार्रवाई के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया था. जिसके बाद जेडीयू नेता को गिरफ्तार किया गया था और अब जेडीयू ने उन्हें पार्टी से निष्कासित कर दिया है. शराब पार्टी करते हुए पकड़े गए इस संबंध में पार्टी ने एक पत्र जारी किया है. जेडीयू नेता की शराब पार्टी की खबर सामने आते ही विपक्ष लगातार राज्य सरकार पर हमला करती नजर आ रही थी. वहीं, राज्य में राजनीतिक हलचलें तेज हो चुकी है. इस मामले पर बिहार सरकार में मंत्री विजय कुमार चौधरी ने बयान देते हुए कहा था कि कोई भी कानून से बड़ा नहीं होता है. चाहे वह पार्टी का आदमी हो या फिर हमारे परिवार का हो, अगर कानून का पालन नहीं करेंगे तो उन पर कार्रवाई होगी. जिसके बाद पार्टी के जिलाध्यक्ष मोहम्मद अरशद ने प्रदेश अध्यक्ष को पत्र लिखकर मामले में तुरंत कार्रवाई करने की मांग की थी. पार्टी ने सीताराम प्रसाद पर की बड़ी कार्रवाई पत्र में लिखा था कि 11 सितंबर को जेडीयू नेता को शराब पार्टी करते हुए पकड़ा गया है. जिसकी वजह से पार्टी की छवि खराब हुई है. इसलिए उन्हें तत्काल प्रभाव से पार्टी से निष्कासित किया जाता है. जब छापेमारी कर जेडीयू नेता समेत 14 लोगों को शराब पार्टी करते हुए पकड़ा गया, उस समय सभी शराब के सेवन के साथ ही जुआ भी खेल रहे थे. पुलिस ने मौके से 2.88 लाख नकद रुपये भी बरामद किए. आपको बता दें कि बिहार में 1 अप्रैल, 2016 से पूर्ण रूप से शराबबंदी कानून लागू किया गया है. बावजूद इसके प्रदेशभर से शराब पार्टी और शराब तस्करी की खबरें सामने आती रहती है.
Article Advertisement
Crime
नालंदा में गिरफ्तारी के बाद JDU के इस नेता को पार्टी से किया गया बर्खास्त, जानिए क्या है मामला
नालंदा में गिरफ्तारी के बाद JDU के इस नेता को पार्टी से किया गया बर्खास्त, जानिए क्या है मामला नीतीश सरकार ने जेडीयू नेता सीताराम प्रसाद को पार्टी से बर्खास्त कर दिया है. दरअसल, 11 सितंबर को जेडीयू नेता शराब पार्टी करते हुए पकड़े गए थे. नीतीश सरकार ने अपने ही नेता पर बड़ी कार्रवाई की है. जेडीयू नेता

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
