पटना: दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट, 50 लाख के गहने और कैश लेकर बदमाश फरार Jewellery Shop Looted In Patna: पटना में हथियार के बल पर ज्वेलरी शॉप से 50 लाख से ज्यादा की लूट हुई है।
सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस इलाके में जांच कर रही है।
Jewellery Shop Looted In Patna: बिहार की राजधानी पटना के दानापुर थाना क्षेत्र के सगुना मोड़ पर स्थित जीवा ज्वेलरी शॉप पर अपराधियों ने शुक्रवार को दिनदहाड़े लूट की बड़ी घटना को अंजाम दिया है।
हथियार के बल पर 50 लाख से ज्यादा की लूट की घटना को अंजाम दिया गया है।
बता दें, जीवा ज्वेलरी शॉप में दिनदहाड़े आधा दर्जन हथियारबंद अपराधियों द्वारा जेवरात लूटने का मामला सामने आया है।
इसकी सूचना मिलने पर सिटी एसपी एएसपी भानू प्रताप सिंह और थानाध्यक्ष पीके भारद्वाज समेत पुलिस पदाधिकारी घटनास्थल पहुंचकर छानबीन करने में जुट गए हैं।
कब हुई घटना शॉप मैनेजर के मुताबिक, करीब पौने बारह बजे आधा दर्जन लोग ग्राहक बनकर शॉप में आए थे और घुसते ही कनपटी पर पिस्तौल दिखाकर लूटपाट की।
करीब 50 लाख के जेवरात और 27 हजार रुपए नकद लूटकर फरार हो गए।
शॉप के मालिक निखिल ने बताया कि आधा दर्जन हथियारबंद अपराधी ने शॉप में घुसकर लूटपाट कर करीब 40-50 लाख के जेवरात और 27 हजार नगद रुपए लूटकर बाइक सवार अपराधी फरार हो गए।
मौके पर पहुंची कई थानों की पुलिस मामले की जांच करने में जुटी है।
अपराधियों ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था शॉप ऑपरेटर ने बताया कि अपराधियों ने चेहरे पर मास्क लगा रखा था।
इसलिए वे बड़े आराम से लूटपाट करते रहे।
इसके बाद वे बाइक पर सवार होकर भाग निकले।
इस लूट की पूरी वारदात शोरूम में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
फिलहाल, शहर के एंट्री और एग्जिट प्वाइंट पर नाकाबंदी कर संदिग्धों की तलाश जारी है।
Article Advertisement
Crime
पटना: दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट, 50 लाख के गहने और कैश लेकर बदमाश फरार
पटना: दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप में लूट, 50 लाख के गहने और कैश लेकर बदमाश फरार Jewellery Shop Looted In Patna: पटना में हथियार के बल पर ज्वेलरी शॉप से 50 लाख से ज्यादा की लूट हुई है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस इलाके में जांच कर रही है। Jewellery Shop Looted In Patna: बिहार की राजधानी पटना के दाना

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
