अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

India

Bihar Weather: 48 घंटों में बिहार के 19 जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात के आसार, 6 जिलों पर ज्यादा खतरा

Bihar Weather: 48 घंटों में बिहार के 19 जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात के आसार, 6 जिलों पर ज्यादा खतरा बिहार में पोस्ट मानसून बारिश का सिलसिला थम नहीं रहा है। पूरे सितंबर माह में बारिश के बाद अक्टूबर में अब तक रोज विभिन्न हिस्सों में बारिश हो रही है। आज सोमवार को बिहार के 19 जिलों में बारिश का

Bihar Weather: 48 घंटों में बिहार के 19 जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात के आसार, 6 जिलों पर ज्यादा खतरा

Article Advertisement

Bihar Weather: 48 घंटों में बिहार के 19 जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात के आसार, 6 जिलों पर ज्यादा खतरा बिहार में पोस्ट मानसून बारिश का सिलसिला थम नहीं रहा है। पूरे सितंबर माह में बारिश के बाद अक्टूबर में अब तक रोज विभिन्न हिस्सों में बारिश हो रही है। आज सोमवार को बिहार के 19 जिलों में बारिश का अलर्ट है। इनमें छह जिलों में लोगों को ज्यादा सावधान रहने की चेतावनी दी है। मौसम विभाग द्वारा बताया गया है कि अगले 48 घंटे में राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश के साथ वज्रपात की संभावना है। इससे जान माल की क्षति हो सकती है। मौसम विभाग ने लोगों को सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है। इस बीच, नेपाल और राज्य के कई जिलों में बारिश की वजह से एक बार फिर बाढ़ पर बाढ़ का संकट मंडराने लगा है। गोपालगंज, पश्चिमी चंपारण और मोतिहारी में हालात बहुत खराब है। मौसम विभाग की ओर से ताजा पूर्वानुमान जारी कर दिया गया है। इसके अनुसार बिहार के उत्तर पश्चिम और दक्षिण पश्चिम इलाकों में अच्छी बारिश होगी। रिपोर्ट के अनुसार मुजफ्फरपुर, पश्चिमी चंपारण ,पूर्वी चंपारण, सुपौल, मधेपुरा, पूर्णिया, कटिहार, अररिया, सहरसा, किशनगंज, सिवान, वैशाली, शिवहर, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, दरभंगा, मधुबनी जिलों में अगले 48 घंटों में तेज बारिश होगी। मौसम विभाग की रिपोर्ट में बताया गया है कि सीतामढ़ी, शिवहर, मधुबनी, अररिया, सुपौल, पूर्णिया में लोगों को मौसम से ज्यादा खतरा है। बताया जा रहा है कि अगले तीन-चार दिनों तक बिहार में बारिश भी हो सकती है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि 12 अक्टूबर तक बिहार के में ठंड दस्तक दे सकती है। राज्य के सभी जिलों में बारिश के साथ तापमान में भी गिरावट आएगी।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read