झारखंड विधानसभा से BJP के 18 MLA निलंबित, एक दिन पहले सदन में दिया था धरना झारखंड विधानसभा में हंगामा करने के कारण स्पीकर ने बीजेपी के 18 विधायकों को 2 दिन के लिए निलंबित कर दिया।
इससे पहले बुधवार को बीजेपी विधायकों ने सदन में धरना दिया था।
BJP MLA Suspended From Jharkhand Assembly: झारखंड विधानसभा के मानसून सत्र में आज भी बीजेपी विधायकों ने जमकर हंगामा किया।
इसके बाद स्पीकर रवींद्र महतो ने 18 विधायकों को 2 दिन के लिए निलंबित कर दिया।
स्पीकर ने 2 अगस्त दोपहर 2 बजे तक के लिए विधायकों को सस्पेंड किया है।
निलंबित विधायकों में अनंत ओझा, रणधीर सिंह, नवीन जायसवाल, नारायण दास, केदार हाजरा, किशुन दास, सीपी सिंह, शशिभूषण मेहता, आलोक चौरसिया, नीरा यादव समेत 18 विधायक शामिल हैं।
स्पीकर ने इन सभी विधायकों को सदन के अनुरूप आचरण नहीं करने और सदन की गरिमा को ठेस पहुंचाने के आरोपों में निलंबित कर दिया।
इसके साथ ही स्पीकर ने विधानसभा को स्थगित कर दिया।
यह लोकतंत्र की हत्या स्पीकर की इस कार्रवाई पर नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने कहा कि यह लोकतंत्र की हत्या है।
उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष के कहने पर स्पीकर ने अमर्यादित तरीके से बीजेपी के विधायकों को निलंबित कर दिया।
बता दें कि कल से ही भाजपा के विधायक सदन में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे और सरकार के खिलाफ नारे कर रहे थे।
बीजेपी विधायकों ने सदन में वेल में आकर नारेबाजी की इसके बाद स्पीकर ने सदन को स्थगित कर दिया था।
बीजेपी विधायकों ने अंधेरे में काटी थी रात बीजेपी विधायकों ने मानसून सत्र के चौथे दिन रोजगार और बेरोजगारी भत्ते को लेकर सीएम हेमंत सोरेन से जवाब मांगा और सदन में ही धरने पर बैठ गए।
इतना ही नहीं कार्यवाही खत्म होने के बाद भी बीजेपी विधायक सदन में बैठे रहे।
इसके बाद विधानसभा के कर्मचारियों ने बिजली की सप्लाई बंद कर दी।
इस दौरान सीएम हेमंत सोरेन भी विधायकों को मनाने के लिए पहुंचे थे लेकिन उन्हें भी बेरंग ही लौटना पड़ा।
कई विधायकों ने गर्मी में ही पूरी रात सदन में काटी।
वहीं कुछ ने इसका सोशल मीडिया पर लाइव टेलीकास्ट भी किया।
Article Advertisement
Crime
झारखंड विधानसभा से BJP के 18 MLA निलंबित, एक दिन पहले सदन में दिया था धरना
झारखंड विधानसभा से BJP के 18 MLA निलंबित, एक दिन पहले सदन में दिया था धरना झारखंड विधानसभा में हंगामा करने के कारण स्पीकर ने बीजेपी के 18 विधायकों को 2 दिन के लिए निलंबित कर दिया। इससे पहले बुधवार को बीजेपी विधायकों ने सदन में धरना दिया था। BJP MLA Suspended From Jharkhand Assembly: झारखंड विधानसभा

Article Advertisement
What do you think?
Leave a Comment
Article Bottom Advertisement
यह भी पढ़ें

Crime
जोगबनी बॉर्डर पर ब्राउन शुगर की बड़ी खेप पकड़ी गई, दो तस्कर गिरफ्तार; नेपाल से बिहार लाने का आरोप

Crime
किशनगंज में ट्रक रोककर सोयाबीन तेल की लूट, SP ने किया घटनास्थल का निरीक्षण; हाईवे सुरक्षा पर उठे सवाल

Crime
उड़ते विमान के टॉयलेट में मिला ‘BOMB’ लिखा टिश्यू: अहमदाबाद में Emergency Landing, अब सभी 32 यात्रियों की लिखावट की जांच

India
अरब सागर में भारत की बड़ी कार्रवाई, ईरानी नाव से 526 किलो ड्रग्स बरामद; 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

Border News
जोगबनी बॉर्डर पर भारत-नेपाल की बड़ी बैठक, SSB और APF ने बनाई नई रणनीति; तस्करी रोकने पर खास जोर
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15146 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8213 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6754 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
6008 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5652 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5240 views
