अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
Education

राजस्थान : दलित लड़कियों का परोसा भोजन छात्रों को फेंकने को कहा, स्‍कूल का रसोइया गिरफ्तार

राजस्थान : दलित लड़कियों का परोसा भोजन छात्रों को फेंकने को कहा, स्‍कूल का रसोइया गिरफ्तार उदयपुर (राजस्थान), तीन सितंबर (भाषा) राजस्थान के उदयपुर जिले के एक सरकारी स्कूल के रसोइयों को दो दलित छात्राओं के साथ कथित रूप से भेदभाव करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।

राजस्थान : दलित लड़कियों का परोसा भोजन छात्रों को फेंकने को कहा, स्‍कूल का रसोइया गिरफ्तार

Article Advertisement

राजस्थान : दलित लड़कियों का परोसा भोजन छात्रों को फेंकने को कहा, स्‍कूल का रसोइया गिरफ्तार उदयपुर (राजस्थान), तीन सितंबर (भाषा) राजस्थान के उदयपुर जिले के एक सरकारी स्कूल के रसोइयों को दो दलित छात्राओं के साथ कथित रूप से भेदभाव करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

Article Advertisement

पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। बारोड़ी क्षेत्र के एक सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय में दलित छात्राओं ने शुक्रवार को लाला राम गुर्जर द्वारा पकाया गया मध्याह्न भोजन छात्रों को परोसा था। पुलिस ने बताया कि लालाराम ने इस पर आपत्ति जताई और भोजन कर रहे छात्रों से कहा कि वे इसे फेंक दें क्योंकि यह दलित छात्राओं ने परोसा है। छात्रों ने उसके कहने पर भोजन फेंक दिया। छात्राओं ने इस घटना के बारे में अपने परिजनों को बताया, जिसके बाद वे अपने कुछ रिश्तेदारों के साथ स्कूल पहुंचीं और रसोइए के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने कहा, ‘‘अनुसूचित जाति-अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत गोगुंदा थाने में रसोइए के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।’’ पुलिस के अनुसार, ‘‘मामला सही पाए जाने पर त्वरित कार्रवाई की गई। छात्रों ने इसल‍िए खाना फेंक दिया क्योंकि दलित छात्राओं ने इसे परोसा था।’’ उन्होंने बताया, ‘‘रसोइया अपनी पसंद के उच्‍च जाति के छात्रों को खाना परोसने को कहता था। लेकिन लेकिन खाना ढंग से नहीं परोसे जाने की श‍िकायत के बाद एक शिक्षक ने शुक्रवार को दलित लड़कियों को खाना परोसने को कहा।’’

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

#1

अररिया में युवती से दुष्कर्म का आरोप, पंचायत में 5 लाख तक देने का प्रस्ताव; पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

24 views

#2

मधुबनी गोलीकांड के फरार ASI चंद्र मोहन सिंह का मिला शव, सर्विस पिस्टल भी बरामद; मौत की वजह की जांच जारी

21 views

#3

शीतकाल के लिए बंद हुए केदारनाथ धाम के कपाट, इस वर्ष 19.20 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

21 views

#4

उगते सूर्य को अर्घ्य के साथ छठ महापर्व संपन्न, बिहार से विदेश तक घाटों पर उमड़ी आस्था

20 views

#5

प्रशांत किशोर का शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी पर पलटवार, बोले- मुसलमानों ने भाजपा का साथ क्यों छोड़ दिया, इस पर चिंतन करे पार्टी

20 views

#6

Salman Khan की 'मातृभूमि' के ट्रेलर ने मचाया धमाल, देशभक्ति और इमोशन देख फैंस हुए उत्साहित; 20-30 करोड़ की ओपनिंग का अनुमान

20 views

Most Read