अपने जिले की आवाज़ बनें! Seemanchal Live में रिपोर्टर बनने के लिए अभी आवेदन करें।
BREAKING
432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास432 लीटर नेपाली शराब और नाव जब्त: तस्कर अंधेरे और नदी का फायदा उठाकर नेपाल भागे, भपटियाही थाना को सौंपा सामानबिहार की 20 हजार महिलाओं का कमाल, बकरियों से खड़ा किया 15 करोड़ का कारोबार; 2021 में शुरू हुआ सफरबिहार MLC चुनाव में कांग्रेस- आरजेडी फ्रेंडली फाइट पर ताली क्यों पीट रहा NDA? जानिए अंदरखाने क्या चल रही चर्चाई-रिक्शा में 150 बोतल शराब के साथ चालक गिरफ्तार: SSB ने हरलाखी में भारत-नेपाल सीमा पर पकड़ा, न्यायिक हिरासत...बिहार ब्रेकिंग न्यूज़, पढ़ें 3 अक्टूबर के मुख्य और ताजा समाचार'वोट देने का गुनाह आपके सिर', प्रशांत किशोर ने MLC चुनाव में वोटरों को दिया 'हॉट लाइन' का फॉर्मूला, NDA में टेंशनबिहार लाइब्रेरी एसोसिएशन ने मांगों को लेकर किया प्रदर्शनबिहार का चकाई एथेनॉल प्लांट मार्च 2027 तक शुरू होगा : मुख्यमंत्री सम्राट चौधरीMuzaffarpur News: बीआरएबीयू: परीक्षाओं की कतार, रिजल्ट का इंतजारबिहार में बाढ़ से फसल नुकसान पर कृषि मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा ऐलान, 18 जिलों के किसानों को दुर्गा पूजा से...आजतक की खबर का असर: दरभंगा के प्राइमरी स्कूल को शिफ्ट करने का आदेश, अब गोसवा में चलेंगी क्लास

Article Advertisement

Business

दुर्गा पूजा में हाई अलर्ट पर प्रशासन, पटना में 230 जगहों पर तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट

दुर्गा पूजा में हाई अलर्ट पर प्रशासन, पटना में 230 जगहों पर तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट बिहार की राजधानी पटना में दुर्गा पूजा और दशहरा के मौके पर किसी भी सुरक्षा चूक से बचने के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। दशहरा को देखते हुए पटना शहर और नजदीकी इलाकों में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। शहर

दुर्गा पूजा में हाई अलर्ट पर प्रशासन, पटना में 230 जगहों पर तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट

Article Advertisement

दुर्गा पूजा में हाई अलर्ट पर प्रशासन, पटना में 230 जगहों पर तैनात रहेंगे मजिस्ट्रेट बिहार की राजधानी पटना में दुर्गा पूजा और दशहरा के मौके पर किसी भी सुरक्षा चूक से बचने के लिए पुलिस ने पुख्ता इंतजाम कर लिए हैं। दशहरा को देखते हुए पटना शहर और नजदीकी इलाकों में सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। शहर में चप्पे-चप्पे पर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने शहर की सुरक्षा को देखते हुए 230 जगहों पर मजिस्ट्रेट की तैनाती की है। वहीं पटना जिले में सुरक्षा की दृष्टि से 509 जगहों पर मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। अधिकारियों ने बताया कि जिला नियंत्रण कक्ष से शहर के अलग अलग हिस्सों पर निगरानी रखी जाएगी। रविवार से सभी मजिस्ट्रेट अपने-अपने कार्यस्थल पर तैनात होंगे। शहर में सबसे अधिक डाकबंगला चौराहे पर भीड़ होने की संभावना है। इसलिए यहां रविवार से ही अस्थायी नियंत्रण कक्ष का संचालन शुरू हो जाएगा। यहां वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों की तैनाती की गई है, जिसमें अधिकांश एडीएम स्तर से अधिकारी हैं। साथ ही हेल्प डेस्क भी बनाया गया है। डाकबंगला चौराहे पर दो एम्बुलेंस के अलावा मेडिकल टीम की भी तैनात की गई है। इमरजेंसी के लिए अस्पतालों में रिजर्व किए गए बेड जिला प्रशासन ने पीएमसीएच, आईजीआईएमएस और एनएमसीएच में 10-10 बेड इमरजेंसी में सुरक्षित रखने का निर्देश अस्पताल प्रशासन को दिया है। सभी अस्पतालों को अलर्ट भी कर दिया गया है। इसके अलावा आयकर गोलंबर, पटना रेलवे जंक्शन, गांधी मैदान, राजाबाजार, कंकड़बाग, बोरिंग रोड चौराहा आदि इलाके में भी चिकित्सा टीम को तैनात किया गया है। वाच टावर से की जाएगी निगरानी प्रशासन ने बताया कि गांधी मैदान में रावण वध कार्यक्रम में 53 सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जाएगी। मैदान में इस बार 8 वाच टावर भी स्थापित किए जाएंगे। वाच टावरों पर पुलिस एवं सिविल डिफेंस के कर्मचारी तैनात रहेंगे। किसी भी इमरजेंसी से निपटने हेतु गांधी मैदान में पूरी व्यवस्था की गई है।  

What do you think?

Leave a Comment

Article Bottom Advertisement

यह भी पढ़ें

Trending News

Most Read