दिवाली पर बुझा घर का चिराग, मधेपुरा में 5 साल के बच्चे की हत्या, हाथ बांधकर शव को गड्ढे में फेंका मधेपुरा शहर के भिरखी मुहल्ला में अपराधियों ने एक पांच वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी।
बच्चे का शव शुक्रवार को घर के पास ही गड्ढे से बरामद हुआ।
घटना से आक्रोशित लोगों ने कर्पूरी चौक के पास सड़क जाम कर विरोध जताया।
घटना में संलिप्त अपराधियों को गिरपफ्तार करने की मांग की।
घटना के कारणों का पता नहीं चल सका।
भिरखी के श्याम कुमार का पुत्र आदित्य कुमार (5) शुक्रवार की शाम अपने घर पर खेल रहा था।
उसकी मां शाम चार बजे सामान खरीदने बाजार गयी थी।
बाजार से करीब सात लाौटने पर आदित्य घर पर नहीं मिला।
उसके बाद महिला बच्चे की खोजबीन करने लगी।
पिता श्याम कुमार ने भी अपने परजनों के साथ मिलकर उसकी खोजबीन की।
रातभर बच्चे की तलाश में लगे रहे।
लेकिन परिजनों को आदित्य का कुछ पता नहीं चल सका।
अनहोनी की आशंका से परिजन पूरी रात बेचैन रहे।
पूरी रात खोजबीन करने के बाद भी बच्चे का कोई पता नहीं चल सका।
आदित्य के परिजन शनिवार की सुबह से ही बच्चे की तलाश में लग गए।
इस बीच पानी भरे गड्ढे में गिरा देख कर शोर मचाया।
लोगों की शोर सुनकर उसके परिजन भी मौके पर पहुंचे।
परिजनों ने गड्ढे से बच्चे को निकाला।
बच्चे का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया।
बच्चे का हाथ बंधा पाया गया।
परिजनों ने आक्रोश व्यक्त करते हुए कहा कि बच्चे की हत्या कर शव को गड्ढे में फेंका गया है।
कार्रवाई के आश्वासन पर शांत हुए लोग पांच वर्षीय बच्चे की हत्या कर शव को गड्ढे में फेंकने की खबर फैलते ही लोगों की माौके पर भीड़ लग गयी।
घटना की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची।
पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लिया।
इस बीच हत्या की घटना को लेकर परिजनों का आक्रोश भड़क गया।
परिजनों के साथ आक्रोश लोगों ने कर्पूरी चौक को जाम कर दिया।
आरोपियों को तत्काल गिरपफ्तार करने की मांग करने लगे।
पुलिस ने इस मामले में पूरी सख्ती से कार्रवाई करने का आश्वासन देकर उन्हें शांत कराया।
इसके बाद कर्पूरी चौक पर आवागमन सामान्य हो सका।
हत्या की घटना के पीछे कारणों का पता नहीं चल सका है।
मासूम की हत्या किए जाने से लोग सकते में हैं।
मृतक के परिजननों को लोग सांत्वना देने में लगे रहे।
थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि बच्चा गड्ढा में मृत पाया गया।
बच्चे का दोनों हाथ प्लास्टिक से बंधा पाया गया।
प्रथम दृष्टया बच्चे की हत्या कर शव को गड्ढे में फेंकने का अनुमान है।
बच्चा के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।
मामले की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।
Bihar
दिवाली पर बुझा घर का चिराग, मधेपुरा में 5 साल के बच्चे की हत्या, हाथ बांधकर शव को गड्ढे में फेंका
दिवाली पर बुझा घर का चिराग, मधेपुरा में 5 साल के बच्चे की हत्या, हाथ बांधकर शव को गड्ढे में फेंका मधेपुरा शहर के भिरखी मुहल्ला में अपराधियों ने एक पांच वर्षीय बच्चे की हत्या कर दी। बच्चे का शव शुक्रवार को घर के पास ही गड्ढे से बरामद हुआ। घटना से आक्रोशित लोगों ने कर्पूरी चौक के पास सड़क जाम कर विरोध

What do you think?
Leave a Comment
यह भी पढ़ें

Bihar
पटना में RJD का प्रदर्शन उग्र, तेजस्वी यादव और मीसा भारती हिरासत में; पुलिस ने चलाया वाटर कैनन

Bihar
बिहार के स्कूल में बड़ी लापरवाही: नमक समझकर मिड-डे मील में डाल दिया डिटर्जेंट, 36 छात्राएं बीमार

Bihar
बिहार में फिर सड़कों पर छात्र: पटना में महाधरना, 19 अगस्त को लोकभवन मार्च; तेजस्वी यादव करेंगे अगुवाई

India
आवाज की दुनिया के श्रोता: मधुर गीत-संगीत, सुखमय जीवन का आधार

Politics
पटना की सड़कों पर उतरे तेजस्वी यादव: पेपर लीक और छात्र फायरिंग के खिलाफ RJD का लोक भवन मार्च, 500 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात
Trending News
#1
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views
#2बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views
#3सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views
#4जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views
#5विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views
#6नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views
Most Read

India
'रोवेलें रघुराई.. अंखिया खोला बबुआ' Pawan Singh का सुपरहिट भक्ति गीत
15069 views

India
बीते शुक्रवार को दिल्ली के एक सीवर को नंगे हाथों बिना मास्क के साफ करते हुए उसका पिता शव में बदल गया ।
8197 views

Bihar
सुपौल:- जिला प्रशासन ने कोविड19 संक्रमण के लॉक डाउन के तीन महीने बाद पहला मिटीग.
6747 views

India
जिले में प्रवासियों का ट्रेन से आने की सिलसिला जारी
5995 views

Entertainment
विराट कोहली ने शेयर की अनुष्का शर्मा की CUTE PIC, लिखा ये बेहद रोमांटिक मैसेज
5644 views

Politics
नए साल में बदल जाएंगी आपके काम की ये 8 चीजें, आज ही निपटा लें वरना...
5232 views


